नियमित डीपीसी के लाभ से वंचित व दोहरे मानदण्डो के खिलाफ धरना 20वें दिन भी जारी रहा

नियमित डीपीसी के लाभ से वंचित व दोहरे मानदण्डो के खिलाफ धरना 20वें दिन भी जारी रहा
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 23 नवम्बर। मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिव्यु एवं नियमित डीपीसी करने तथा पदस्थापन में ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से शत प्रतिशत पदों को प्रदर्शित करने की मांग को लेकर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य एवं प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास के नेतृत्व में दिनांक 23.11.2024 शनिवार को प्रातः 11.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक की अवधि का अनिश्चितकालीन धरना आज 20वें दिन भी शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष जारी रहा। धरने के समर्थन में जितेन्द्र गहलोत प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र महासंघ, विष्णुदत पुरोहित, सुनील कुमार सिडाणा, प्रवीण गहलोत, गिरजाशंकर आचार्य, कमलनयन सिंह, मनीष शर्मा आदि शामिल रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आचार्य ने यह भी बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग को रिव्यु एवं नियमित डीपीसी के लाभ से किया जा रहा है वंचित, शिक्षा संवर्ग को दिया जा रहा है पदौन्नति का तोहफा, विभाग के दोहरे मानदण्डो के खिलाफ शिक्षा निदेशालय के सामने शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन धरना 20वें दिन भी जारी रहा। दिनांक 25.11.2024 तक मांगे मानकर संघ को सूचित नहीं करने की स्थिति में आन्दोलन का आगामी चरण दिनांक 28.11.2024 (गुरूवार) को सुबह 11.00 बजे से शासन सचिवालय जयपुर से माननीय मुख्यमंत्री आवास एवं माननीय महामहिम राज्यपाल महोदय के आवास तक पैदल मार्च किया जायेगा। तब तक निदेशालय पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

pop ronak

आचार्य ने यह भी बताया कि उपमहापौर राजेन्द्र पंवार के साथ-साथ बीकानेर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों द्वारा माननीय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को पत्र भेजकर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर की मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही दिनांक 25.11.2024 से पूर्व करने का अनुरोध किया है। इसकी प्रति संघ को भी दी गई है। इसमें ज्योति देवी, अब्दुल वहीद, मजिदन, जितेन्द्र सिंह भाटी, मुजाहिद (हुसैन कुरैशी), चेतना चैधरी, विजय सिंह राठौड़, लक्ष्मी देवी स्वामी, परमेश्वरी देवी आचार्य, सुशील कुमार गैधर, मुकेश पंवार, मांगीलाल बिश्नोई आदि शामिल है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *