मंत्रालयिक संवर्ग की डीपीसी एवं काउंसलिंग की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन जारी रहा

मंत्रालयिक संवर्ग की डीपीसी एवं काउंसलिंग की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 11वें दिन जारी रहा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 07 नवम्बर। गुरूवार शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य के नेतृत्व में धरना चौथे दिन भी जारी रहा। आचार्य ने बताया कि निदेशक महोदय की अनुपस्थिति में श्रीमती इन्द्रा चौधरी उपनिदेशक प्रशासन से वार्ता की जिसमें संघ के संस्थापक मदन मोहन व्यास एवं प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य शामिल रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वार्ता में आरपीएससी 1986 के कार्मिकों की डीपीसी हेतु राज्य सरकार द्वारा चाही गई छाया पदों को स्वीकृत करने के सम्बन्ध में लगाये गये आक्षेपों का जवाब देने में विलम्ब करने पर आक्रोश व्यक्त किया गया तथा शिक्षा निदेशक एवं शिक्षा सचिव के द्वारा दिनांक 28.10.2024 को मिटिंग के दौरान जयपुर में दिये गये निर्देशों की पालना में मंत्रालयिक संवर्ग के पदस्थापन हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग के प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने में विलम्ब किये जाने पर भी क्षोभ प्रकट किया गया। साथ ही सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की मिश्रित वरिष्ठता सूची भी अविलम्ब जारी करने की मांग की गई।

pop ronak

वार्ता के दौरान श्रीमती चौधरी ने दो दिवस में कार्य करने का आश्वासन दिया। आज धरने पर प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास, प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य, जितेन्द्र गहलोत तथा समर्थन में शशि कुमार चौधरी , राजेश व्यास, सुन्दरलाल, गिरधर रंगा, राजेन्द्र कुमार मोदी, विवेक बिस्सा, हरिमोहन चौधरी , बंशीलाल जोशी, राजेश गहलोत, मग्नेश्वर, कुलदीप जोशी, प्रशान्त यादव, परमेन्द्र कुमार त्रिवेदी, विष्णुदत पुरोहित, बिरमदेव रंगा आदि शामिल रहे। धरने को शिक्षक संघ रेस्टा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद, सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष सीताराम डूडी, अविनाश , डूंगरदान चारण, आदि ने भी समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *