8 डॉक्टर्स के लाइसेंस सस्पेंड,गलत दस्तावेज और इलाज में लापरवाही की शिकायत के बाद आरएमसी ने लिया एक्शन

8 डॉक्टर्स के लाइसेंस सस्पेंड
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर , 7 नवम्बर। राजस्थान मेडिकल काउंसिल (आरएमसी) ने गलत दस्तावेज देने और इलाज में लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद राजस्थान के 8 डॉक्टरों के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिए हैं। आरएमसी के रजिस्ट्रार डॉ. गिरधर गोयल ने बताया- बैठक में शुभम गुर्जर, इंद्रराज सिंह गुर्जर, विजय सैनी, नफीस खान, देवेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सिंह गुर्जर, अभिषेक कुमार और शेख आरिफ इकबाल का लाइसेंस निरस्त किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों फर्जी दस्तावेज से डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन होने का मामला सामने के बाद आरएमसी ने इस प्रकरण में प्राप्त शिकायतों की जांच की थी। जांच में दस्तावेज सही नहीं पाए जाने पर आरएमसी ने इन सभी डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अधिकांश डॉक्टर्स ने विदेश से की एमबीबीएस

आरएमसी सूत्रों के मुताबिक इन सभी डॉक्टर्स ने विदेश से एमबीबीएस की है। इसमें कजाकिस्तान, रशिया, यूक्रेन समेत अन्य देशों से एमबीबीएस करके आए, लेकिन इनमें से कुछ एनएमसी का एग्जाम क्लीयर नहीं किया है। इसके अलावा कुछ डॉक्टर्स के डॉक्यूमेंट का वैरिफिकेशन दूसरे राज्यों से नहीं आने पर ये कार्रवाई की गई।

पहले भी 7 डॉक्टर्स का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड किया जा चुका

करीब 5 महीने पहले भी सात डॉक्टर्स का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया था। डॉक्टरों ने एनएमसी की ओर से ली जाने वाली परीक्षा को पास नहीं किया था। इसमें डॉ. गणपत सिंह चौधरी, डॉ. मोहम्मद साजिद, डॉ. मोहम्मद अफजल, डॉ. कृष्णा सोनी, डॉ. भूम्मा रेड्‌डी हरिकृष्णा, डॉ. जयदीप सिंह और डॉ. बलजीत कौर का नाम था। ये सभी अलग-अलग जगह क्लिनिक चला रहे थे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *