शहर जिला कांग्रेस ने जिला कलेक्टर के नाम सौंपा चार सूत्रीय मांग पत्र, समस्याओं के समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

शहर जिला कांग्रेस ने जिला कलेक्टर के नाम सौंपा चार सूत्रीय मांग पत्र
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • आमजन को राहत देने का कार्य हो, परेशान करने का नहीं- मदनगोपाल मेघवाल

बीकानेर,15 अप्रैल। बीकानेर शहर की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से त्रस्त जनता को राहत दिलाने के लिए आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने हुंकार भरी। जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) को जिला कलेक्टर के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें

pop ronak

पानी की व्यवस्था: नहरबंदी के दौरान शहर के अंतिम छोर तक जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, आखातीज और बीकानेर स्थापना दिवस के महत्व को देखते हुए ‘एक दिन छोड़कर एक दिन’ पानी सप्लाई की व्यवस्था को 17 अप्रैल के बजाय 20 अप्रैल के बाद लागू किया जाए।

फाटकों पर टेंट की व्यवस्था: प्रचंड गर्मी को देखते हुए कोटगेट और सांखला फाटक पर राहगीरों को राहत देने के लिए पूर्व की भांति तुरंत टेंट लगवाए जाएं।

बिजली कटौती पर रोक: शहर में अघोषित घंटों की बिजली कटौती को तुरंत बंद किया जाए ताकि आमजन को गर्मी में राहत मिल सके।

सीवरेज समस्या: सीवरेज कार्य के कारण जगह-जगह हो रही खुदाई और गंदगी से जनता को निजात दिलाई जाए।

प्रशासन को सीधी चेतावनी

जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने अधिकारियों से वार्ता के दौरान कड़े शब्दों में कहा, “सरकार और प्रशासन का प्राथमिक दायित्व आमजन को राहत देना है, उन्हें परेशान करना नहीं।” उन्होंने मांग की कि जिला प्रशासन इन समस्याओं पर तुरंत संज्ञान ले और संबंधित फर्मों व अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करे। मेघवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस पार्टी मजबूरन आंदोलन की राह अपनाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ नेता हेमंत किराडू, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, आनंद सिंह सोढा, जाकिर नागौरी, शहजाद भुट्टा सहित महेंद्र देवड़ा, मुजाहिद हुसैन कुरेशी, राहुल जादूसंगत, रामनाथ आचार्य, एड. भीखाराम मेघवाल, अर्चना नांगल, शलीना खान और पार्वती गोसाईं जैसे अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।