रूसी सशस्त्र बलों में 18 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से 16 लापता

रूसी सशस्त्र बलों में 18 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से 16 लापता
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

नई दिल्ली , 7 फ़रवरी। रूसी सशस्त्र बलों में 18 भारतीय नागरिक अब भी हैं, जिनमें से 16 को रूसी पक्ष द्वारा लापता बताया गया है। सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में यह जानकारी दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में 18 भारतीयों के राज्यवार निवास की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनमें से नौ उत्तर प्रदेश से, दो-दो पंजाब और हरियाणा से तथा एक-एक चंडीगढ़, महाराष्ट्र, केरल, बिहार और जम्मू कश्मीर से हैं।

pop ronak

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में सिंह ने कहा कि रूसी सशस्त्र बलों में शामिल 12 भारतीय नागरिकों के चल रहे संघर्ष में अपनी जान गंवाने की खबर है। सरकार से यह पूछा गया कि रूस में अभी कितने भारतीय युवा फंसे हुए हैं और वहां की सेना में सेवा दे रहे हैं तथा उन्हें वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय और रूस स्थित भारतीय दूतावास द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा, उपलब्ध जानकारी के अनुसार 18 भारतीय नागरिक रूसी सशस्त्र बलों में हैं, जिनमें से 16 व्यक्तियों के लापता होने की सूचना रूसी पक्ष द्वारा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *