भीषण गर्मी में बेज़ुबान परिंदो की प्यास बुझाने से बड़ा धर्म कोई नही — कुलपति,मनोज दींक्षीत

भीषण गर्मी में बेज़ुबान परिंदो की प्यास बुझाने से बड़ा धर्म कोई नही
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 5 मई। बीकानेर सेवा योजना द्वारा रविवार सुबह महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय परिसर क़े कुलपति कोठी, अतिथि गृह व आस पास में परिंदो क़े लिये पानी से भरे मिट्टी क़े पालसिए लगाये गये l

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि इस कार्यक्रम क़े मुख्य अतिथि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय क़े कुलपति मनोज दीक्षीत ने योजना क़े समस्त सदस्यों की प्रशंसा करते हुवे कहा कि भीषण गर्मी में बेज़ुबान परिंदो क़े लिये पानी की सेवा से बड़ी कोई सेवा नही है और इससे बड़ा कोई धर्म नही l

pop ronak

योजना क़े प्रवक्ता पवन राठी ने बताया हर गर्मी क़े मौसम में बीकानेर सेवा योजना क़े पदाधिकारी बीकानेर में अलग अलग जगहों पर परिंदो क़े लिये पालसिए और चिडियो क़े लिये मिट्टी से बने घोसले लगाने क़े कार्यक्रम करती है।

आज क़े कार्यक्रम में योजना क़े वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक बिस्सा, श्रीमती सीमा पारीक, श्रीमती वीणा पारीक, श्रीमती सुमन ओझा जोशी, क़े सी ओझा,इंजी. वीरेंद्र राजपुरोहित, रामकुमार ओझा,छोटूलाल चुरा,बद्रीदास जोशी,हेमंत सोनी, वीरेंद्र सिँह चौहान, रामलाल पवार, जुगल ओझा, राधा श्री पुरोहित, पूजा प्रजापत, मुकेश सैनी, मनीष तावनिया, रूद्र व्यास, गणेश पुरोहित ने सहयोग किया l योजना की राधा श्री पुरोहित ने बताया शीघ्र हीं अगला कार्यक्रम मुरलीधर कॉलोनी क़े विभिन्न पार्को में रखा जायेगा l

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *