बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाई नकदी और जेवर; खुली खिड़की से हुआ खुलासे का सूत्रपात

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाई नकदी और जेवर; खुली खिड़की से हुआ खुलासे का सूत्रपात
quicjZaps 15 sept 2025
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जाँच, एएसआई सुरेश कुमार ने किया घटनास्थल का मुआयना

श्रीडूंगरगढ़, 13 अक्टूबर । क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आमजन में चिंता का माहौल है। ऐसा ही एक मामला श्रीडूंगरगढ़ के शहरी क्षेत्र स्थित वसुंधरा नगर का सामने आया है, जहाँ चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाते हुए हजारों की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पड़ोसी की सतर्कता से हुआ खुलासा

pop ronak

पीड़ित विजयराज सारण (निवासी दुसारणा बड़ा) ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि वे गत 6 अक्टूबर 2026 की शाम अपने मकान में ताला लगाकर अपने पैतृक गाँव दुसारणा बड़ा स्थित खेत पर गए हुए थे। रविवार को उनके एक पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि उनके मकान की पीछे की खिड़की खुली हुई है।

सूचना मिलते ही जब परिवादी लौटकर अपने घर पहुँचा तो पाया कि मुख्य दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था। जब वे अंदर गए तो वहाँ रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था।

चोरी गए सामान का विवरण

घर के भीतर रखी छोटी अटेची से चोरों ने 70 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। चोरी गए आभूषणों में सोने की एक कंठी, पाँच फुलड़े, सोने का लूंग-झूमझूरा सेट, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, चांदी की एक तागड़ी, छोटे बच्चे के सोने के तीन फुलड़े, सोने के घुंघरू तथा एक गैस सिलेंडर सहित अन्य घरेलू बर्तन व अन्य सामान शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है, और आगे की जाँच हैड कांस्टेबल सरिता को सौंपी गई है।

 

खाओसा