टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर चैप्टर की बैठक संपन्न
टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर चैप्टर की बैठक संपन्न

बीकानेर, 22 अक्टूबर । टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर चैप्टर की एक आवश्यक बैठक स्थानीय जय भारत उद्यान में आयोजित की गई। इस बैठक में संस्था से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया और टाइम बैंक की गतिविधियों के विस्तार को लेकर चर्चा की।


बैठक के दौरान आर.के. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर-1 के एडमिन चित्रांशु यादव ने सभा में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत एवं परिचय कराया, जिसके बाद सदस्यों ने अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। इस अवसर पर जयपुर से पधारीं एडमिन अंजु गुप्ता ने भ्रमण पथ पर टहलते हुए टाइम बैंक की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बैंक के मुख्य संकल्प, उद्देश्यों और इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अनूठी पहल से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही, अपने सामाजिक दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का भी विशेष अनुरोध किया गया।



बैठक में मुख्य रूप से आर.के. शर्मा, पीयूष गुप्ता, प्रीति राजवंशी सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

