सारथी पोर्टल नही चलने के कारण सुना पड़ा परिवहन कार्यालय

सारथी पोर्टल नही चलने के कारण सुना पड़ा परिवहन कार्यालय
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • परिवहन विभाग का सारथी पोर्टल ड्राइविंग लाइसेंस आवेदको के लिए बना सिर दर्द,आए दिन बंद,विभाग ने मूंद रखी आंखे

 

बीकानेर , 3 मई। राजस्थान सहित बीकानेर रीजन का जिला परिवहन कार्यालय जहां पूरा ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी काम परिवहन विभाग की वेबसाइट “सारथी पोर्टल”पर निर्भर हैं। लेकिन पिछले दिसंबर माह से सारथी पोर्टल चलते चलते ही बंद हो जाता है,तो कभी आवेदको का साइट पर पेमेंट अटक जाता हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कुछ दिन ठीक ठाक चलता हैं,फिर बंद हो जाता हैं, बार बार पोर्टल का सर्वर डाउन होने से ड्राइविंग लाइसेंस आवेदको को खासा परेशानी झेलनी पड़ रही हैं और लाइसेंस का काम इनके लिए सिर दर्द बन गया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

वे ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की आशा लेकर जैसे ही डीटीओ कार्यालय पहुंचते हैं तो इनको पता चलता है कि विभाग में सारथी पोर्टल का सर्वर डाउन चल रहा हैं और ड्राइविंग लाइसेंस का काम ही बिलकुल ठप्प हैं।
इस सप्ताह भी सारथी पोर्टल मात्र दो दिन चला कल दोपहर दो बजे से सारथी पोर्टल बंद हुआ जो आज भी पूरे दिन बंद रहा।

सारथी पोर्टल को खोलते ही ऊपर रेड कलर में लिखा हुआ एक लाइन चल रही हैं:-“Servers are under maintenance, Citizen services are disabled upto 04:00 PM today, RTO services (including LL Test from RTO) are available continuously. The inconvenience caused is deeply regretted.”
Tutorial for LL Test Online LLTest(STALL)

हालांकि विभाग के अंदर ऑफिस कार्यालय की साइट सुचारू रूप से चल रही हैं। विभाग के आला अधिकारी चाहे तो ड्राइविंग लाइसेंस आवेदको को अंदर विंडो पर स्लॉट बुक करने की वैकल्पिक सुविधा दे सकते है लेकिन उन्हें पब्लिक को होने वाली असुविधा से कोई सरोकार नहीं।

बीकानेर सिटीजन एसोशिएसन के एडवोकेट हनुमान शर्मा डीटीओ से लेकर मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं मुख्य सचिव तक को बार बार सर्वर डाउन होने की समस्या से स्थाई निजात दिलवाने के लिए लिख चुके हैं,लेकिन सरकार बदलने के बाद भी प्रधान मंत्री की डिजिटल इंडिया का सपना धरातल पर नही उतरा और तकनीकी सिस्टम में सुधार की बजाय उसे प्रशानिक स्तर पर कमजोर किया गया।
एक तरफ ट्रेफिक पुलिस की शहर के कोने कोने पर सघन जांच अभियान तो दूरी तरफ सर्वर डाउन होने से ड्राइविंग लाइसेंस नही बनना आमजन के लिए “कोढ़ में खाज का काम” करता हैं।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *