शहीद अशफ़ाक़ उल्लाह वारसी की याद में त्रिवार्षिक समारोह, बीकानेर की पांच शख्सियतें होंगी सम्मानित

शहीद अशफ़ाक़ उल्लाह वारसी की याद में त्रिवार्षिक समारोह
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 17 दिसंबर। काकोरी ट्रेन कांड के महानायक शहीद अशफ़ाक़ उल्लाह वारसी ‘हसरत’ की यौमे-शहादत के अवसर पर फ्रेंड्स एकता संस्थान द्वारा तीन दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष और वरिष्ठ उर्दू शाइर वली मोहम्मद ग़ौरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद की स्मृति में साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कलाम वाचन और कवि सम्मेलन से दी जाएगी श्रद्धांजलि
प्रथम दिन (19 दिसंबर): समारोह का आगाज शुक्रवार शाम 5:00 बजे नागरी भंडार स्थित महारानी सुदर्शन आर्ट गैलरी में होगा। यहाँ नगर के रचनाकार शहीद अशफ़ाक़ उल्लाह वारसी ‘हसरत’ द्वारा रचित कलाम का वाचन करेंगे। इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा करेंगे।

pop ronak

द्वितीय दिन (20 दिसंबर): दूसरे दिन एक भव्य कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन होगा। इसमें हिंदी, उर्दू और राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ एवं युवा रचनाकार अपनी कविताओं के माध्यम से शहीद को खिराजे-अक़ीदत (श्रद्धांजलि) पेश करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समालोचक डॉ. उमाकांत गुप्त करेंगे।

पांच शख्सियतों का होगा सम्मान
समारोह प्रभारी क़ासिम बीकानेरी और समन्वयक कमल रंगा के अनुसार, समारोह के तीसरे दिन नगर की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने साहित्य, पत्रकारिता और समाज सेवा में विशिष्ट पहचान बनाई है। सम्मान पाने वाली शख्सियतों में शामिल हैं।

इरशाद अज़ीज़ – उर्दू साहित्य, इन्द्रा व्यास – हिंदी साहित्य (कवयित्री), डॉ. नमामी शंकर आचार्य – राजस्थानी साहित्य, हरीश बी. शर्मा – पत्रकारिता, सिकंदर राठौड़ – समाज सेवा।
समारोह के समापन सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पण्ड्या उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम के पूर्व उप महापौर हाजी हारून राठौड़ शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *