परिवहन विभाग का ‘ऑपरेशन रिकवरी’: टैक्स नहीं भरा तो कुर्क होगी संपत्ति, बैंक खाते भी होंगे सीज

टैक्स नहीं भरा तो कुर्क होगी संपत्ति, बैंक खाते भी होंगे सीज
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 21 मार्च। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन में अब मात्र 10 दिन शेष बचे हैं, जिसे देखते हुए बीकानेर परिवहन विभाग ने बकाया टैक्स वसूली और अवैध वाहनों के खिलाफ अपने तेवर कड़े कर दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि समय रहते रोड टैक्स का भुगतान नहीं किया गया, तो वाहन मालिकों की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने के साथ-साथ उनके बैंक खातों को फ्रीज (सीज) करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मार्च का लक्ष्य 39 करोड़ की वसूली, 10 करोड़ अभी बाकी

pop ronak

क्षेत्रीय प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (RTO) अनिल पंड्या ने बताया कि बीकानेर रीजन में अब तक 39 करोड़ रुपये के राजस्व की वसूली की जा चुकी है। विभाग ने आगामी 31 मार्च तक 10 करोड़ रुपये अतिरिक्त वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विशेष अभियान के तहत अब तक 237 वाहनों को जब्त किया जा चुका है और लगभग 3,000 वाहन मालिकों को अंतिम नोटिस जारी किए गए हैं। 15 मार्च के बाद से बकाया राशि पर 3 प्रतिशत पेनल्टी के साथ ऑनलाइन चालान काटने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर भारी जुर्माना

चालू माह के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1 मार्च से 18 मार्च के बीच विभाग ने कुल 2,412 चालान किए हैं, जिनसे 2 करोड़ 78 लाख 52 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसमें सबसे बड़ी कार्रवाई ओवरलोडिंग के खिलाफ रही, जहाँ 804 वाहनों से 1.46 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त की गई। जिला परिवहन अधिकारी (DTO) भारती नैथानी के अनुसार, बड़ी फर्मों के बकाया टैक्स की वसूली के लिए अब जीएसटी विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है।

एएनपीआर कैमरों से 24 घंटे निगरानी
जिले के प्रमुख प्रवेश द्वारों और संवेदनशील मार्गों पर विभाग ने एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों और डिजिटल डेटाबेस के जरिए बकाया टैक्स वाले वाहनों की तुरंत पहचान की जा रही है। मोबाइल प्रवर्तन दल 24 घंटे सड़कों पर तैनात हैं। वाणिज्यिक वाहनों के मामले में अब फाइनेंस कंपनियों और मालिकों की संयुक्त जिम्मेदारी तय की गई है, जिससे डिफ़ॉल्ट होने पर पंजीयन तुरंत निलंबित किया जा सके।

परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे किसी भी अप्रिय कानूनी कार्रवाई, जब्ती या कुर्की से बचने के लिए अपना रोड टैक्स तुरंत ऑनलाइन माध्यम से जमा कराएं।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *