बीकानेर में रेलवे पटरियों के पास दो शव बरामद, देशनोक और गंगाशहर पुलिस कर रही जांच

बीकानेर में रेलवे पटरियों के पास दो शव बरामद, देशनोक और गंगाशहर पुलिस कर रही जांच
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

एक मृतक की पहचान हुई, दूसरे के दस्तावेजों की पुष्टि जारी;ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर। (समाचार डेस्क, 19 अक्टूबर) बीकानेर में अलग-अलग रेल पटरियों के पास दो व्यक्तियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों ही मामलों में प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने या गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। एक शव को पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में, जबकि दूसरे को देशनोक अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है, जहां पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
उदयरामसर के पास अज्ञात युवक का शव मिला
शनिवार देर रात करीब 2 बजे एक युवक का शव उदयरामसर रेलवे फाटक से करीब एक किलोमीटर आगे देशनोक की तरफ रेल पटरियों पर कटा हुआ मिला। समाजसेवी राजकुमार खड़गावत ने बताया कि सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार सोएब और खड़गावत एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।

pop ronak

शव के पास मिले दस्तावेजों में युवक की पहचान भोला कुमार पुत्र शंकर लाल, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी उकलाना, हिसार के रूप में दर्ज है। हालांकि, पुलिस अभी यह पता लगा रही है कि मृतक वही व्यक्ति है या नहीं। गंगाशहर थाना और देशनोक थाना पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

देशनोक पुलिया के नीचे बुजुर्ग की मौत
दूसरी घटना रविवार सुबह करीब 5.30 बजे देशनोक पुलिया के नीचे रेलवे स्टेशन फाटक के पास हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान भानीराम पुत्र लिच्छूराम, उम्र करीब 65 वर्ष, निवासी नेहरू बस्ती, देशनोक के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंची। खिदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों ने एम्बुलेंस की मदद से शव को देशनोक के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *