BSF ट्रेनिंग सेंटर से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई दो लेडी कांस्टेबल, कहीं वही मामला तो नहीं…

BSF ट्रेनिंग सेंटर से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई दो लेडी कांस्टेबल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

ग्वालियर , 7 जुलाई। बीसीएफ टेकनपुर से दो खूबसूरत महिला कांस्टेबल करीब 29 दिन पहले अचानक गायब हो गई थी। दोनों महिलाएं गहरी दोस्त थीं। दोनों को टेकनपुर ट्रेनिंग सेंटर से गायब होने के बाद ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भी साथ साथ देखा गया। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि वे जहां भी गई दोनों साथ साथ हैं। इस कारण अब एसआईटी दोनों को तलाश करने के लिए पश्चिम बंगाल जाने वाली है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आंकाक्षा और शाहना खातून दोनों गायब

pop ronak

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली शाहना खातून और जबलपुर की रहने वाली आंकक्षा निखर दोनों एक साथ गायब हुई हैं। इन दोनों की पोस्टिंग बीएसएफ टेकनपुर में हुई थी। इस मामले में आंकाक्षा की मां उर्मिला निखर ने अपनी बेटी गायब होने पर शाहाना खातुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दोनों में थी दोस्ती

आकांक्षा और शाहाना खातुन में गहरी दोस्ती थी। दोनों एक साथ गायब हुई हैं। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया हो और वे एक साथ रहने के लिए कहीं दूर चली गई हों। क्योंकि आजकल कई केस ऐसे सुनने में आ रहे हैं। जिसमें लड़की को लड़की से प्यार हो गया होता है। हालही इंदौर में भी एक ऐसा ही केस हुआ था। जिसमें एक 27 साल की लड़की को अपनी ही भाभी से प्यार था। हालांकि आकांक्षा और शाहाना के विषय में अभी किसी प्रकार की पुष्टि नहीं हुई है कि वे कहां और किस कारण से गायब हुई हैं। हालांकि ये तो तय है कि वे दोनों पूरी प्लानिंग से ही गायब हुई हैं।

मुर्शिदाबाद में मिली आखिरी लोकेशन

फिलहाल पुलिस दोनों लेडी कांस्टेबल को लोकेशन के आधार पर तलाश रही है। दोनों ट्रेनर की आखिरी लोकेशन मुर्शिदाबाद के बहरामपुर में मिली थी। इस मामले में ये भी जानकारी सामने आई है कि दोनों लड़कियों ने टेकनपुर से गायब होने से पहले मोबाइल से अपना डाटा भी डिलीट कर दिया था। ऐसे में बीएसफ की इंटेलिजेंस टीम भी उन्हें तलाशने में एक्टिव हो गई है। अब जल्द ही एसटीएफ की टीम भी पश्चिम बंगाल जाकर शाहाना के घर दबिश देने वाली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *