अब घरेलू पानी से गाड़ी धोने, निर्माण कार्य व रेस्टोरेंट में उपयोग पर 1000 रुपए जुर्माना

अब घरेलू पानी से गाड़ी धोने, निर्माण कार्य व रेस्टोरेंट में उपयोग पर 1000 रुपए जुर्माना
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • घर में लीकेज मिला तो देनी होगी एक हजार की पेनल्टी, कट सकता है कनेक्शन

जयपुर , 7 जुलाई। राजस्थान में पीने के पानी का इस्तेमाल अब घरेलू के अलावा अन्य किसी काम के लिए नहीं किया जा सकेगा। घरों में सप्लाई होने वाले पानी से लोग न गाड़ी धो सकेंगे, न ही किसी निर्माण में इस्तेमाल कर सकेंगे। रेस्टोरेंट में भी घरेलू पानी का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। अगर कोई भी पानी की बर्बादी करता है, घर में लीकेज मिलता है तो ऐसी स्थिति में एक हजार रुपए का जुर्माना लगेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसे लेकर जनस्वास्थ्य और अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने 5 जुलाई को अधिकारियों को सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत पानी के गैर घरेलू उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। PHED अब प्रदेश में पानी की बर्बादी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। जुर्माना वसूलने के साथ ही पानी का कनेक्शन भी काटा जा सकता है।

pop ronak

इसके साथ ही अगर घर में कहीं पानी का लीकेज है तो मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसके तहत 1,000 रुपए का जुर्माना लगेगा। इसके बाद भी पानी की बर्बादी नहीं रुकी तो हर दिन 50 रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है। फिर भी सुधार नहीं होने पर कनेक्शन काटने और सजा का प्रावधान भी है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से PHED के अधिकारियों को घरेलू जल के व्यावसायिक इस्तेमाल की जानकारी मिली थी। इसमें बड़ी संख्या में लोग घरेलू जल का इस्तेमाल मैरिज गार्डन, कंपनियों और व्यावसायिक उद्देश्य में कर रहे थे।

इस सर्कुलर के बाद अब विभाग छापे मारेगा। घरेलू जल के व्यावसायिक इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

समित शर्मा बोले- पानी की बर्बादी रोकने की कोशिश
PHED के शासन सचिव समित शर्मा ने बताया- पानी की बर्बादी को रोकने के लिए हमने अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत प्रदेशभर में जो भी लोग घरेलू जल का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में कर रहे हैं। उनके खिलाफ राजस्थान वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज कॉरपोरेशन एक्ट 1979 के तहत उन्हें नोटिस देकर जुर्माना भी वसूला जाएगा। अगर इसके बाद भी वह अपने व्यवहार में सुधार नहीं करते हैं तो उनके पानी के कनेक्शन को काट दिया जाएगा।

दो तरह के होते हैं पानी के कनेक्शन
पानी के कनेक्शन दो तरह के होते हैं- डोमेस्टिक (घरेलू) और कॉमर्शियल (व्यावसायिक) कनेक्शन। कॉमर्शियल कनेक्शन की रेट घरेलू कनेक्शन से चार गुना अधिक होती है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *