बीकानेर के बज्जू में दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक ने कूदकर बचाई जान

बीकानेर के बज्जू में दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 25 अक्टूबर। बीकानेर जिले के बज्जू क्षेत्र में 954 आरडी बीकमपुर रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शनिवार देर रात हुआ, जब बजरी से भरे एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक और उस पर सवार दोनों युवक ट्रक के नीचे फंसकर करीब 100 से 150 मीटर तक घिसटते चले गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पंचायत चुनाव में खाना बनाकर लौट रहे थे घर
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फूलासर छोटा ग्राम पंचायत में चल रहे पंचायत चुनाव के दौरान एक सरपंच पद के उम्मीदवार के कार्यालय में ये तीनों युवक खाना (हलवाई का काम) बनाने गए थे। शनिवार देर रात काम निपटाकर तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी 954 आरडी के पास यह हादसा हुआ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

हादसे में बाइक पर सवार तीसरे युवक, बज्जू तेजपुरा (जाटावास) निवासी मोहन जाट (18) पुत्र टीकूराम ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान और परिजनों में कोहराम
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

लेखराम जाट (20) पुत्र मानाराम जाट, निवासी – जाटावास, बज्जू (यह अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था)।

बलदेव ब्राह्मण (22) पुत्र रामेश्वरलाल ब्राह्मण, निवासी – बीठनोक (मृतक बलदेव की दो साल पहले ही शादी हुई थी और वह एक छोटी सी बेटी का पिता था)।

अचानक हुई इस दुर्घटना से दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही बज्जू थाने के एएसआई झंवरलाल बिश्नोई पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर बज्जू उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

 

adv change on 24 oct 2026