दुकान में घुसी बेकाबू कार, हादसे में 5 लोग घायल:कार ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो गई थी

दुकान में घुसी बेकाबू कार, हादसे में 5 लोग घायल
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

नयी दिल्ली , 2 अप्रैल। दिल्ली में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज SUV कार कचौरी की दुकान में जा घुसी। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है। वीडियो के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। जिसमें एक कार अचानक दुकान के बाहर खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुस जाती है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आरोपी पराग मैनी नोएडा के सेक्टर 79 का रहने वाला है। आरोपी वकील है और हादसे के समय उसकी पत्नी भी कार में मौजूद थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कार पर कंट्रोल खोने की वजह से हादसा हुआ। आरोपी ड्राइवर नशे में नहीं था, हालांकि आरोपी के ब्लड सैंपल सुरक्षित रख लिए गए हैं।

pop ronak

पुलिस ने IPC की धारा 163/24 के तहत 279, 337 में केस रजिस्टर कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी कार भी पुलिस ने सीज कर ली है।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *