42 वे पूजन अनुष्ठान के अन्तर्गत श्रीराम जानकी विवाहोत्सव पर 108 मंदिरों में दिव्य व विशेष पूजन अनुष्ठान होंगे

शहरी समस्या समाधान शिविर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 3 दिसम्बर। भारतीय संस्कृति एवम् सनातन सार्वभोम् महासभा की ओर से भारतीय संस्कृति एवम् सनातन जागृति महा अभियान के अंतर्गत पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच की अगुवाई में आहूत हो रहे 42 वे पूजन अनुष्ठान के दिव्य व विशेष अनुष्ठान लगातार जारी है। श्रीराम जानकी विवाहोत्सव 6 दिसंबर 2024 को 108 मंदिरों में पूजन के दिव्य व विशेष अनुष्ठान होंगे मंदिरों में होने वाले अनुष्ठान में मंदिर के पुजारियों का विशेष सहयोग होते हुवें स्थानीय सनातन भक्तों की सहभागिता रहेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुख्य अनुष्ठान धनीनाथ गिरीमठ पंच मंदिर कोटगेट बीकानेर के प्रांगण में हॉगा। इसके अलावा राजधानी जयपुर में बनीपार्क स्थित श्री राम जानकी मंदिर में पूजन का दिव्य व विशेष अनुष्ठान भी होगा श्री राम जानकी विवाहोत्सव पर पूजन अनुष्ठान के साधक पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच (राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय संस्कृति एवम् सनातन सार्वभोम् महासभा , राष्ट्रीय संयोजक श्री विप्र महासभा राष्ट्रीय महामंत्री ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन अध्यक्ष श्री दिव्य शिव शक्ति पीठ ) की मंगल उपस्थिति में अनुष्ठान होंगे।

pop ronak

प्रभारी शंकर लाल जोशी ने बताया कि प दाधीच के 42 वे पूजन अनुष्ठान में चातुर्मास पूजन के अनुष्ठान विशेष रहे विभिन्न देवचित्रों की तस्वीरो को दिव्य व विशेष अनुष्ठान में सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित करवा करके नि शुल्क रूप से सभी सनातन भक्तों को पूजन हेतु भेंट किया जाना देश भर का एकमात्र अनुष्ठान रहा है इस अनुष्ठान में अभिमंत्रित देव चित्रों की घरों में नित्य प्रतिदिन पूजा करना शास्त्रोक्त विधान अनुसार विशेष है पंडित दाधीच के चातुर्मास पूजन अनुष्ठान सनातन संस्कृति में सभी के लिए अनुकरणीय है। पूजन अनुष्ठान के आगामी अनुष्ठानों में सभी की सहभागिता का आह्वान किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *