रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात का शव मिला

रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात का शव मिला नई बिल्डिंग के पास मृत मिला, अब तक शिनाख्त नहीं
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

नई बिल्डिंग के पास मृत मिला, अब तक शिनाख्त नहीं

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 16 दिसम्बर। बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास बन रही बिल्डिंग के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जीआरपी पुलिस उसकी शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

pop ronak

शनिवार शाम जीआरपी पुलिस को सूचना मिली थी कि वॉशिंग लाइन के पास बन रही बिल्डिंग के पास एक शख्स मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन किसी ने पहचान नहीं की। इस पर शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है। शव मिलने की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी के सदस्य शोएब, हाजी जाकिर, असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, मोहम्मद जुनेद खान, अब्दुल सत्तार आदि ने शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया।

शव की शिनाख्त होने पर ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। आमतौर पर पुलिस और जीआरपी कुछ दिन तक परिजनों का इंतजार करती है और उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर दिया है। शनिवार को मिले शव को फिलहाल पुलिस ने मोर्चरी में रखा है। शिनाख्त करने के लिए पुलिस ने मृतक के फोटो पुलिस स्टेशनों पर भेजे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *