केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 10वीं के टॉपर भुवन छंगाणी को दी बधाई, 99.17% अंकों के साथ रचा इतिहास

अजित फाउण्डेशन के वार्षिकोत्सव में विज्ञान और संगीत का होगा अनूठा संगम
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 26 मार्च । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में बीकानेर के मेधावी छात्र भुवन छंगाणी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भुवन ने 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल जिले का, बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस शानदार उपलब्धि पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार (26 मार्च) को दूरभाष के माध्यम से छात्र और उसके परिवार को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने भुवन से फोन पर लंबी बातचीत की और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। बातचीत के दौरान भुवन ने अपनी भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए बताया कि वह आगे चलकर IIT में दाखिला लेना चाहता है और एक इंजीनियर के रूप में देश की सेवा करने का सपना देखता है। मेघवाल ने छात्र के जज्बे की सराहना की और उसे निरंतर कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित किया।

pop ronak

मंत्री मेघवाल ने भुवन के पिता भैरू रतन छंगाणी से भी बात कर उन्हें इस गौरवपूर्ण क्षण की बधाई दी। उन्होंने संस्कारों और परिवार के सहयोग को रेखांकित करते हुए कहा कि “भुवन ने अपनी मेहनत से परिवार और बीकानेर शहर का नाम रोशन किया है। आपके घर में एक ‘हीरा’ पैदा हुआ है, जिसने सबको गौरवान्वित किया है।” उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों को उनके सपनों को साकार करने के लिए पूरा सहयोग और स्वतंत्रता दें।

इस उपलब्धि के बाद छंगाणी परिवार में हर्ष का माहौल है और शहर भर से भुवन को बधाइयां मिल रही हैं। बीकानेर के इस ‘सितारे’ ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से किसी भी शिखर को छुआ जा सकता है।