विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ ने कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को बांटी 51 कंबल

विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ ने कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को बांटी 51 कंबल
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 11 जनवरी । मरुधरा में पड़ रही भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ (शहर) ने सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की है। संगठन द्वारा फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले असहाय और निराश्रित व्यक्तियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से देर रात कंबल वितरण अभियान चलाया गया। कड़ाके की ठंड में किए गए इस मानवीय प्रयास की शहरवासियों ने जमकर सराहना की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट पंकज पीपलवा ने इस पुनीत कार्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सर्दी के इस चुनौतीपूर्ण समय में सबसे अधिक कष्ट उन लोगों को होता है जिनके पास सिर छुपाने को छत नहीं है और जो खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। इसी संवेदना के साथ संगठन ने रात्रि में शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और फुटपाथ पर सो रहे जरूरतमंदों को 51 कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि विप्र फाउंडेशन का लक्ष्य केवल सहायता करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक संबल पहुँचाना है और ऐसे सेवा कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे।

pop ronak
BC opening

इस सेवा अभियान में संगठन के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान युवा प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश ओझा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाईवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश उपाध्याय, संगठन महामंत्री नवनीत पारीक, उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, महामंत्री युवराज व्यास, उपाध्यक्ष दिनेश व्यास, सचिव गोपाल पुरोहित, उपाध्यक्ष केशव सांखी, सचिव केशव आचार्य, उपाध्यक्ष जितेंद्र बिस्सा, अजय शर्मा और मनोज सुथार सहित कई विप्र बंधु उपस्थित रहे।

संगठन के सदस्यों ने बताया कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ समय-समय पर शैक्षणिक और सामाजिक सहायता के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। कंबल वितरण के इस अभियान से न केवल जरूरतमंदों को शारीरिक राहत मिली, बल्कि समाज में सकारात्मकता और सेवा भाव का संदेश भी प्रसारित हुआ।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *