बीकानेर में कल पानी की किल्लत जयपुर रोड GSS पर मेंटिनेंस से बीछवाल जलाशय की बिजली रहेगी ठप

बीकानेर में कल पानी की किल्लत जयपुर रोड GSS पर मेंटिनेंस से बीछवाल जलाशय की बिजली रहेगी ठप
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • JNV और पवनपुरी सहित कई इलाके प्रभावित

बीकानेर, 10 जून। बीकानेर शहर के एक बड़े हिस्से में कल यानी गुरुवार, 11 जून को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जयपुर रोड स्थित 220 केवी जीएसएस (GSS) पर होने वाले आवश्यक मेंटिनेंस और रखरखाव कार्य के चलते बीछवाल जलाशय पर बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी। बिजली गुल रहने के कारण बीछवाल जलाशय से जुड़े स्टेडियम हेड वर्क्स क्षेत्र की जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित होगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इन प्रमुख क्षेत्रों में रहेगी आंशिक किल्लत

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधिशासी अभियंता ऋतु मिशन ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली कटने की वजह से करणी नगर, जय नारायण व्यास कॉलोनी (JNV) तथा पवन पुरी क्षेत्र में जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने आमजन और उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी का पहले से ही संग्रहण कर लें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अधिकारियों के अनुसार जैसे ही जीएसएस से विद्युत आपूर्ति बहाल होगी, जलापूर्ति व्यवस्था को तेजी से सामान्य कर दिया जाएगा।

पहले भी हो चुका है हंगामा

गौरतलब है कि बीकानेर में पानी की किल्लत को लेकर लगातार रोष बना हुआ है। इससे पहले शोभासर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति गड़बड़ाने के कारण नयाशहर टंकी सहित कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई थी। उस दौरान पानी न मिलने से आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने नयाशहर टंकी पर पहुंचकर जलदाय विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन भी किया था। ऐसे में विभाग इस बार बिजली आते ही जल्द से जल्द सप्लाई सुचारू करने के प्रयास में जुटा है।

sjps