बीकानेर में महिला का का शव बिना धड़ और हाथ के कचरे के ढेर पर पड़ा मिला

खूनी रंजिश में बदला आपसी झगड़ा, पति ने मफलर से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • महिला की नृशंस हत्या- एफएसएल टीम मौके पर

बीकानेर , 15 जून। बीकानेर के पवनपुरी साउथ एक्सटेंशन से आगे अंडरब्रिज के पास एक महिला की हत्या करके शव फैंक दिया गया है। हत्या इतनी नृशंस तरीके से की गई है कि उसका धड़ तक अलग कर दिया गया। यहां तक कि दोनों हाथ भी काट दिए गए हैं। बिना धड़ का शव पुलिस ने कब्जे में लिया है। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम पहुंच गई है, जबकि एफएसएल की टीम ने भी छानबीन शुरू कर दी है। महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पवनपुरी से आगे अंडरब्रिज से एक रास्ता कोटड़ा गांव की ओर जाता है। अंडरब्रिज से आगे इसी मार्ग पर सड़क किनारे महिला का शव क्षति विक्षत अवस्था में मिला है। बिना धड़ के इस शव की शिनाख्त करना अब पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। महिला के हाथ भी काट दिए गए हैं। मौके पर हाथ भी नहीं मिले हैं। घटना के बारे में पुलिस को राहगीरों ने बताया।

pop ronak

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के शरीर पर चोट के निशान है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या करने के बाद शव को यहां कचरे के ढेर पर फैंक दिया है। शव कब से यहां पड़ा है? इसका पता लगाया जा रहा है। महिला के पास ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के लोगों से पड़ताल कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी तेजस्वनी गौतम स्वयं मौके पर पहुंच गई। मौका मुआयना करने के बाद गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए। एडिशनल एसपी दीपक कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। एफएसएल की एक टीम भी मौके पर काम कर रही है। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया जा रहा है।

 

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *