महिला ने अभद्रता की शिकायत की थानेदार व कॉन्स्टेबल को पुलिस लेन भेजा

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 4 मई। बीकानेर के महाजन में एक महिला के साथ अभद्रता की शिकायत के बाद महाजन थाना प्रभारी कश्यप सिंह व एक कांस्टेबल सुनील को जाँच होने तक पुलिस लाइन में हाज़िरी के आदेश दिये गये हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने मीडिया को बताया कि महाजन की एक महिला के ख़िलाफ़ सेक्सटॉर्सन की शिकायत आई थी। इस शिकायत की जाँच के लिए महिला को थाने बुलाया गया था, जिसके बाद महिला ने शिकायत दी है कि उसके साथ अभद्रता की गई। इस आधार पर जाँच के लिए थाना अधिकारी कश्यप सिंह व कांस्टेबल सुनील को एक बार लाइन में लगाया गया है। ये लाइन हाज़िर करना नहीं है, जाँच में सही पाये जाने पर वापस महाजन थाने में लगाया जा सकता है। फ़िलहाल दोनों लाइन में उपस्थिति देंगे।

pop ronak

गौतम ने बताया है कि मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि जिस दिन अभद्रता की शिकायत की गई है उस दिन कांस्टेबल तो अवकाश पर था।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *