बैंक से बाहर निकले युवक को घेरकर महिलाओं ने बैग से चुराए डेढ़ लाख रुपए

बैंक से बाहर निकले युवक को घेरकर महिलाओं ने बैग से चुराए डेढ़ लाख रुपए
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

महिलाओं ने बैग से चुराए डेढ़ लाख रुपए:बैंक से बाहर निकले युवक को घेरा, हाथ साफ कर रफूचक्कर हुई

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 6 अप्रैल। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अंबेडकर सर्किल शाखा से रुपए लेकर बाहर जा रहे एक युवक के बैग से दो महिलाओं ने डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। घटना के चौबीस घंटे बाद कोई महिला पुलिस की पकड़ में नहीं आई है। कोटगेट पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है, जिसकी जांच चल रही है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कोटगेट थाना इंचार्ज मनोज शर्मा ने बताया कि चौतना कुआ स्थित खादी मंदिर के पास रहने वाले महेंद्र सिंह की ओर से कोटगेट थाने में रिपोर्ट दी गई है। उसने एसबीआई बैंक की अंबेडकर सर्किल से चार लाख रुपए निकाले थे। रुपए लेकर बैग में डाले और बाहर निकल गया। वहां पहले से खड़ी दो-तीन महिलाएं उसके आगे पीछे हो गई। पीछे खड़ी महिला ने उसके बैग से डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। तब महेंद्र सिंह को इसका पता नहीं चला। दोनों महिलाएं बाहर टैक्सी में बैठी और निकल गई। इन महिलाओं को बाद में रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया।

महेंद्र सिंह ने अपने ऑफिस में जाकर रुपए गिने तो डेढ़ लाख रुपए कम थे। उसने कोटगेट पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए। इसी आधार पर रेलवे स्टेशन के फुटेज देखे। दोनों महिलाएं आगे उतर गई। कैमरे में पहचान होने के साथ ही पुलिस ने इनकी छानबीन शुरू कर दी है। कोटगेट थाना में भादंसं की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच हैड कॉन्स्टेबल प्रवीण को सौंपी गयी है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *