नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला- बिहारीलाल बिश्नोई
नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला- बिहारीलाल बिश्नोई



- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियाँ
बीकानेर, 7 मार्च । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शहर एवं देहात इकाई की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई उपस्थित रहे।


बैठक को संबोधित करते हुए बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी सदैव सम्मान की प्रतीक रही है, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं को सर्वोच्च संवैधानिक पदों से लेकर युद्ध के मैदान तक वास्तविक पहचान मिली है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला माना है। आज देश के सर्वोच्च पद पर एक महिला का आसीन होना और सैन्य अभियानों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे नाम रखना नारी शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है।”


हनुमानगढ़ दौरे की तैयारियों पर चर्चा
शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि 8 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हनुमानगढ़ दौरा प्रस्तावित है, जिसे लेकर बीकानेर संभाग की महिला कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य कर रही है।
जनकल्याणकारी योजनाओं से बदला जीवन का स्तर
देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाओं ने करोड़ों महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का लाभ घर-घर पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की और मातृशक्ति के सम्मान को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस दौरान शहर और देहात के दर्जनों कार्यकर्ता और महिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
