छोटे भाई ने ताबड़तोड़ वार किए, भाभी की मौत व भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

खूनी रंजिश में बदला आपसी झगड़ा, पति ने मफलर से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 11 मई। बीकानेर के सांवतसर गांव में एक युवक ने अपने बड़े भाई और भाभी पर ताबड़तोड़ वार किया। जिससे भाभी की मौत हो गई, जबकि भाई को गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर है और युवक को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है। उधर, मृतक महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
छोटे भाई ने ताबड़तोड़ वार किए, भाभी की मौत

एडिशनल एसपी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते सांवतसर निवासी संतोष विश्नोई ने आज करीब 12 बजे अपने बड़े भाई मोहनलाल विश्नोई और भाभी सुशीला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। सिर से खून बहता रहा और तड़पते हुए भाभी ने दम तोड़ दिया। मोहनलाल को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। उसके भी सिर में ही गंभीर चोट आई है। मौके पर पहुंची सेरुणा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसके बाद में श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के बाद आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

pop ronak

पहले से चल रहा है विवाद

परिवार में भाई-भाई के बीच पहले से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले ही पुलिस को इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसी विवाद ने शनिवार को उग्र रूप ले लिया। दोनों भाई आपस में भिड़ गए। इस दौरान बीच बचाव में आई भाभी को गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। सेरूणा पुलिस में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *