बीकानेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, भाजपा पिछड़ी; पूर्व मेयर की हार और प्रमुख विजेताओं की स्थिति


बीकानेर, 14 सितम्बर। बीकानेर जिले की सात नगरीय निकायों में सोमवार सुबह 8 बजे से राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में शुरू हुई मतगणना के बाद चुनावी नतीजे स्पष्ट हो गए हैं। बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों में से प्राप्त अद्यतन परिणामों के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अभी तक 42 वार्डों में जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत दर्ज कर लिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 वार्डों के साथ दूसरे स्थान पर सिमट गई है। इसके अलावा 10 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। वार्ड 23 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की उम्मीदवार सरोज ने जीत हासिल की है।


बीकानेर नगर निगम: दलीय स्थिति कांग्रेस (INC): 42 सीटें (स्पष्ट बहुमत) भारतीय जनता पार्टी (BJP): 25 सीटें, निर्दलीय (IND): 09 सीटें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP): 01 सीट। कुल वार्ड: 80


चुनाव के प्रमुख घटनाक्रम एवं बड़े चेहरे पूर्व मेयर की हार: बीकानेर नगर निगम की पूर्व मेयर और भाजपा के निकाय चुनाव घोषणा पत्र समिति की सदस्य सुशीला कंवर राजपुरोहित को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कांग्रेस की किरण भाटी ने कड़े मुकाबले में पराजित किया।
डॉ. बी.डी. कल्ला के भतीजे की जीत: वार्ड संख्या 73 से वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. बी.डी. कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला ने करीब 800 वोटों के अंतर से भाजपा के दीपक पारीक को शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही अनिल कल्ला को महापौर पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
बीकानेर जिले की सात निकायों में मतदान के आंकड़े
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में 13 कमरों की 85 टेबलों पर जिले के कुल 4,54,069 मतों की गिनती पूर्ण की गई।
बीकानेर नगर निगम 3,29,533, नोखा नगर पालिका 37,778, श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका 32,635 ,लूणकरणसर नगर पालिका 20,079 ,देशनोक नगर पालिका 13,227 , नापासर नगर पालिका 13,035 ,खाजूवाला नगर पालिका 7,782 ,
कुल योग4,54,069 निकायवार पड़े है।
भाजपा का गढ़ व सबसे सुरक्षित वार्ड धाराशायी
गंगाशहर में वार्ड 47 जहाँ से सुमन छाजेड़ ( भाजपा शहर अध्यक्ष ) हैं वहां करारी हार मिली है कांग्रेस की सविता जोशी विजयी रही , वार्ड 28 से भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सुराणा की धर्मपत्नी निर्दलीय श्रीमती लक्ष्मी देवी कातेला विजयी रही यह वार्ड भाजपा के पूर्व मेयर ( नारायण चोपड़ा ) का वार्ड है। वार्ड 27 जहाँ से शिवचन्द परिहार जो कांग्रेस , निर्दलय व भाजपा से पार्षद रहते आये हैं से कांग्रेस के दिलीप बांठिया से करारी हार का सामना करना पड़ा। वार्ड 50 से बाहरी उम्मीदवार होते हए भी नवरतन डागा चुनाव चुनाव जित गए।
