बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होगी बिजली कटौती: दीपावली रखरखाव के कारण बदला रहेगा शेड्यूल

बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होगी बिजली कटौती: दीपावली रखरखाव के कारण बदला रहेगा शेड्यूल
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 27 अक्टूबर । दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर में विद्युत तंत्र के सुचारू संचालन, पेड़ों की छंटाई, विद्युत लाइनों तथा ट्रांसफॉर्मरों के आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) के चलते बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बिजली कंपनी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार प्रभावित होने वाले क्षेत्र एवं समय इस प्रकार हैं-

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्रातः 06:30 बजे से 09:00 बजे तक: बिनानी चौक एवं बिस्सा चौक का क्षेत्र।

प्रातः 07:00 बजे से 10:30 बजे तक: केईएम रोड, धारीवाल बिल्डिंग और क्वार्टर्स, रतन बिहारी पार्क के सामने खजांची क्वार्टर्स का क्षेत्र।

प्रातः 07:30 बजे से 10:30 बजे तक: पशु चिकित्सा (वेटरनरी) क्षेत्र, गांधी नगर (सरकारी कॉलोनी), भूमि विकास बैंक, राजमाता नोहरा, वेटरनरी सर्किल, नीलम ट्रेवल्स, एसीबी, एसबीआई बैंक, फ्लेम गैस, गांधी कॉलोनी, दूरदर्शन, कैलाशपुरी कॉलोनी, राठौर ट्रेवल्स, नरेंद्र भवन, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, रामकृष्ण आश्रम, करणी पैलेस, पूजा एन्क्लेव, शिक्षा विभाग, रजिस्ट्रार कार्यालय, लालगढ़ नलकूप, समता नगर, करणी नगर सेक्टर ए एवं बी तथा लालगढ़ पैलेस क्षेत्र।

प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक: शिव शक्ति भाया कुएं के पास, सोनगिरी कुआं के पास एवं लालू पान भंडार के पास का क्षेत्र।

प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक: पड़ाया माता मंदिर के पास, बी के स्कूल के पास तथा नरसिंह मंदिर के पास का क्षेत्र।

दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक: चंपाबाई बगीची के पास का क्षेत्र।

विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार पेयजल व अन्य आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *