अनियमितताएं पाए जाने पर 3 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

अनियमितताएं पाए जाने पर 3 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 27 अक्टूबर । औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा जांच के दौरान विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाए जाने पर जिले के 3 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र (लाइसेंस) निलंबित कर दिए गए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसके तहत पलाना स्थित ‘चौधरी मेडिकल एंड जनरल स्टोर’ का अनुज्ञापत्र 12 से 21 नवंबर तक कुल 10 दिनों के लिए निलंबित किया गया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इसी प्रकार, करणी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ‘बीकाजी मेडिकोज’ तथा बस स्टैंड छतरगढ़ स्थित ‘भावना मेडिकल एंड जनरल स्टोर’ के अनुज्ञापत्र 12 से 16 नवंबर तक कुल 5 दिनों की अवधि के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। सहायक औषधि नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि दवाओं की बिक्री में नियमों की अनदेखी और अनियमितता बरतने वाले विक्रेताओं के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

adv change on 24 oct 2026