साध्वी बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026
साध्वी बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026


भुवनेश्वर में सजा ग्लैमर का महाकुंभ


भुवनेश्वर/बीकानेर 19, अप्रैल।। भारत को अपनी नई सौंदर्य साम्राज्ञी मिल गई है। शनिवार को ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में आयोजित 61वें मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में गोवा की साध्वी सैल ने जीत का परचम लहराया है। 30 राज्यों की खूबसूरत मॉडल्स को कड़ी टक्कर देते हुए साध्वी ने यह प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया। अब वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।


#WATCH | Bhubaneswar | Sadhvi Satish Sail crowned Femina Miss India World 2026
She says, "I am feeling very surreal and grateful that we had this opportunity...We all had an amazing time...We want to make the nation proud on the global stage..." pic.twitter.com/u2AtazC0i6
— ANI (@ANI) April 19, 2026
कौन हैं साध्वी सैल? बहुमुखी प्रतिभा की धनी
मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का ताज पहनने वाली साध्वी सैल केवल एक सफल मॉडल ही नहीं हैं, बल्कि उनकी पहचान कई क्षेत्रों में है.
सफल उद्यमी: साध्वी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट के क्षेत्र में एक कंपनी की सह-संस्थापक (Co-founder) हैं।
बहुभाषी और शिक्षित: उन्होंने अर्थशास्त्र और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में उच्च शिक्षा प्राप्त की है। वह 7 भाषाओं पर असाधारण पकड़ रखती हैं (बोलना, लिखना और पढ़ना)।
समाज सेवा: वह कुपोषण से पीड़ित और सुनने-बोलने में अक्षम बच्चों की सहायता के लिए एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही हैं।
भावुक क्षण: सबसे पहले पिता को दी खुशखबरी
खिताब जीतने के तुरंत बाद साध्वी ने सबसे पहले अपने पिता को फोन किया। अपनी मातृभाषा में बात करते हुए उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह सफर मुश्किल था, लेकिन अब मैं वैश्विक मंच पर अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।” प्रतियोगिता में राजनंदिनी और अद्वैता क्रमशः रनर-अप रहीं।
सितारों से सजी शाम
18 अप्रैल को आयोजित इस भव्य समारोह में बॉलीवुड और फैशन जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।
निर्णायक मंडल व अतिथि: दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान, नेहा धूपिया, सेलिना जेटली, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस कार्यक्रम का हिस्सा बने।
परफॉर्मेंस: गायक जुबिन नौटियाल, ईशान खट्टर और लॉरेन गॉटलिब की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया, जबकि शो की मेजबानी मनीष पॉल ने की।

फर्स्ट रनर-अप राजनंदिनी पवार व सेकंड रनर-अप का खिताब जीतने वाली श्री शिमरी
मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 साध्वी का स्टाइल बेशक कमाल का लगा, लेकिन फर्स्ट रनर-अप राजनंदिनी पवार भी ब्लश पिंक गाउन में मॉडर्न प्रिंसेस वाइब्स दे गईं। जिसे डीप वी हॉल्टर नेक देकर बनाया। इसके नेट फैब्रिक पर सिल्वर और पिंक कलर के लाइट और डार्क शेड से बेल जैसा एम्ब्रॉयडरी वर्क किया, जिसमें लगे क्रिस्टल गाउन में ढेर सारा शाइन लेकर आ रहे हैं। सॉफ्ट पिंक हयू उनके स्किन टोन को कॉम्प्लिमेंट कर गया, तो इयररिंग्स के साथ लुक को पूरा करके उनका स्टाइल परफेक्ट लगा।
सेकंड रनर-अप का खिताब जीतने वाली श्री शिमरी गोल्डन इवनिंग गाउन में अपना जलवा बिखेर गईं। जिसे बॉडी हगिंग सिल्हूट देते हुए इंट्रीकेट एम्ब्रॉयडरी से सजाया। गाउन को लॉन्ग शीयर स्लीव्स दी, जिन पर डेलिकेट गोल्ड बीडवर्क और सेक्विन लगे हैं, तो पूरे गाउन पर की गई फ्लोरल डिटेलिंग ने इसे शानदार लुक दिया। जिसे मिनी स्कर्ट पोर्शन तक हैवी रखा और नीचे स्कर्ट पोर्शन पर डेलिकेट पैटर्न बनाकर बैलेंस क्रिएट किया। जिसे मैचिंग ड्रॉप इयररिंग्स के साथ पेयर करके ब्यूटी क्वीन बेहद स्टनिंग लगीं।
