बीकानेर में अस्पताल की खुदाई में निकले 1100 कारतूस

बीकानेर में अस्पताल की खुदाई में निकले 1100 कारतूस
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • ट्रेक्टर कट्टे में अटका तो मजदूरों को दिखे; पुलिस बोली- ये कारतूस काफी पुराने

बीकानेर, 11 जनवरी। बीकानेर के महाजन में एक अस्पताल की खुदाई में 1100 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। अब कारतूस से भरा ये थैला कौन और कब छिपाकर गया, ये जांच का विषय है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दरअसल, महाजन कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे निर्माण कार्य में खुदाई के दौरान मजदूरों को जिंदा कारतूसों का जखीरा मिला। एक बार तो मजदूरों में हड़कंप मच गया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

pop ronak
BC opening

प्लास्टिक के कट्टे में भरी थी गोलियां

थाना अधिकारी भजनलाल ने बताया कि शनिवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्माण कार्य के दौरान ट्रैक्टर चलाया जा रहा था। जमीन को समतल करने के लिए चलाए गए ट्रेक्टर आगे बढ़ता, इससे पहले कुछ अटक रहा था। ट्रैक्टर में कुछ फंसा तो मजदूरों ने जाकर देखा तो एक प्लास्टिक का छोटा बोरा (कट्टा) फंसा हुआ था। इसमें कील जैसा कुछ सामान था। खोलकर देखा तो मजदूरों के होश उड़ गए। दरअसल, इस कट्‌टे में जिंदा कारतूस भरे हुए थे।

मौके पर मौजूद सभी मजदूर घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाकर जब खोलकर देखा गया तो भीतर बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस भरे हुए पाए गए। कारतूसों को अपने कब्जे में लेकर क्षेत्र को सुरक्षित किया।

जंग लगे कारतूस खराब हो चुके

पुलिस ने बताया कि ये एसएलआर (सेल्फ लोडेड रिवॉल्वर) के राउंड बरामद किए हैं। ये कारतूस काफी पुराने है। लंबे समय से जमीन में दबे होने के कारण इन पर जंग सी लग चुकी है और अब ये कारतूस खराब हो चुके हैं। कारतूसों की संख्या करीब 1100 बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *