एसपी ऑफिस के नजदीक होटल कब्जे को लेकर आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने 7 को दबोचा

एसपी ऑफिस के नजदीक होटल कब्जे को लेकर आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने 7 को दबोचा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 11 जनवरी । जिला मुख्यालय पर सुरक्षा के सबसे संवेदनशील इलाके यानी एसपी ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर शनिवार देर रात होटल कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच जमकर भिड़ंत हो गई। सार्दुल सिंह सर्किल के पास स्थित ‘पांडे होटल’ पर कब्जे की इस कोशिश ने इलाके में दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और करीब 6 से 7 लोगों को हिरासत में लिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

घटना शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास की बताई जा रही है। कोटगेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस होटल में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के लोग आपस में उलझ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर हो रहे हंगामे को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पुलिस की मुस्तैदी

सीओ और सीआई मौके पर घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी अनुज डाल और कोटगेट सीआई धीरेंद्र सिंह तुरंत पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी ने बताया कि होटल में अवैध रूप से प्रवेश करने और जबरन कब्जे की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा और स्थिति पर काबू पाया। हालांकि, शुरुआती चर्चाओं में हथियारों की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल किसी भी प्रकार के हथियार की बरामदगी या पुष्टि से इनकार किया है।

जांच के घेरे में कब्जा गिरोह

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 6-7 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे कोटगेट थाने में गहन पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह मामला लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कब्जे की नीयत से आए लोग स्थानीय थे या उन्हें बाहर से बुलाया गया था। फिलहाल, एहतियात के तौर पर होटल के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *