

बीकानेर, 28 नवम्बर । राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में त्यागी वाटिका स्थित ‘स्थानीय संघ भवन’ कार्यालय में रविवार, 29 नवंबर को 13वां वार्षिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा।


शिविर के संयोजक के.सी. सुथार ने बताया कि यह आयोजन स्व. सुभाष चंद्र सुथार, स्व. कैलाश कुमार सुथार और स्व. डूंगर मल सुथार की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. बृजमोहन पुरोहित की स्मृति में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्व. बृजमोहन पुरोहित ने अपने जीवनकाल में शुरुआती छह रक्तदान शिविरों के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई थी।



सहायक राज्य संगठन आयुक्त रामजस लिखाला ने इच्छुक रक्तदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर रक्तदान करें और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें।

