न्यायालय परिसर में स्व. रामजीकृष्ण दास गुप्ता की स्मृति में 15 दिवसीय निःशुल्क A.I.B.E. 22 कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ

न्यायालय परिसर में स्व. रामजीकृष्ण दास गुप्ता की स्मृति में 15 दिवसीय निःशुल्क A.I.B.E. 22 कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 12 नवम्बर । बार एसोसिएशन बीकानेर और ज्ञान विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में न्यायालय परिसर स्थित सभा कक्ष हॉल में स्व. रामजीकृष्ण दास गुप्ता की स्मृति में 15 दिवसीय A.I.B.E. 22 (ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन) की निःशुल्क कक्षाओं का श्रीगणेश किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह के मुख्य अतिथि न्यायिक अधिकारी पंकज तिवारी ने अपने ऊर्जावान संबोधन से कक्षाओं में उपस्थित युवाओं एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने सभी को कड़ी मेहनत और लगन के साथ कक्षाएं लेने और परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं, जिससे उपस्थित प्रतिभागियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अधिवक्ता धनराज सोनी के सहयोग से हो रहा है संचालन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने अधिवक्ता धनराज सोनी द्वारा निःशुल्क कक्षाएं संचालित किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं और वरिष्ठ साथियों को पूरी लगन के साथ अध्ययन करने तथा पढ़ाए गए विषयों का पुनरभ्यास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मेहनत सभी को सफलता के उच्चतम स्तर पर पहुँचाएगी। साथ ही यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी विधि क्षेत्र की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के लिए एसोसिएशन द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता धनराज सोनी लंबे समय से A.I.B.E. एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कक्षाएं लगाते आ रहे हैं।

बार एसोसिएशन के सचिव हेमंत सिंह चौहान ने भी अधिवक्ता धनराज सोनी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से हर कामयाबी हासिल की जा सकती है, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा न्यायिक अधिकारी पंकज तिवारी हैं। उन्होंने सभी से पूरी निष्ठा से अध्ययन कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *