

बीकानेर, 11 नवम्बर । स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) की कबड्डी टीम पश्चिमी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुधवार को मध्य प्रदेश के सागर के लिए रवाना हो गई।


विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. अरविंद कुमार झाझड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के सागर में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 13 से 18 नवंबर तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की 12 सदस्यीय कबड्डी टीम अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। टीम के साथ दल प्रबंधक के रूप में राहुल मीणा भी साथ गए हैं।




