भाजपा नेता के पेट्रोल पंप से चुराए 2.5 लाख

भाजपा नेता के पेट्रोल पंप से चुराए 2.5 लाख
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • ऑफिस में घुसकर, शर्ट में डाले, CCTV के आधार से पुलिस ने पकड़ा

बीकानेर , 8 गस्त। बीकानेर के गजनेर रोड स्थित पेट्रोल पंप से युवक करीब ढाई लाख रुपए चोरी करके ले गया। भाजपा नेता दीपक पारीक के इस पेट्रोल पंप से चोरी करता युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसके बाद नयाशहर पुलिस ने इसकी तलाश कर ली है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भाजपा नेता के पेट्रोल पंप से चुराए रुपए

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

भाजपा नेता दीपक पारीक ने बताया कि बुधवार दोपहर एक अज्ञात युवक पेट्रोल पंप पर स्थित ऑफिस में घुस गया। वो ऑफिस के अंदर तक चला गया। यहां टेबल के अंदर ड्रॉवर खुला था। मोबाइल पर बात करते-करते ये युवक ड्रॉवर तक पहुंचा और खोल लिया। इसमें रखे करीब ढाई लाख रुपए निकालकर अपने कपड़ों में पीछे की तरफ छिपा लिए और आसानी से बाहर निकल गया।

बाद में जब दीपक ने वहां पहुंचकर रुपए संभाले तो गायब थे। इसी कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। जिसमें युवक चोरी करता कैद हो गया। काले रंग का टी-शर्ट और इसी रंग लोवर पहना हुआ है। लाल रंग की स्लीपर पहने इस युवक को अब नयाशहर पुलिस ने तलाश कर लिया है। दीपक ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिया है। पारीक ने बताया कि आमतौर पर इस ऑफिस से बाहर ही स्टाफ रहता है लेकिन घटना के वक्त इधर-उधर थे। ऐसे में उसे अंदर घुसने का मौका मिल गया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पेट्रोल पंप के स्टाफ को थाने बुलाया गया है, ताकि उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने युवक की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि शाम तक उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *