गंगाशहर सहित बीकानेर में 3 कोरोना पॉजिटिव केस मिले

राजस्थान में डराने लगा कोरोना- इन शहरों में जाएं तो संभलकर, इन बातों को ना करें नजरअंदाज
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 31 मई। बीकानेर में 3 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। तीनों में एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। पीबीएम हॉस्पिटल में तीनों के सैंपल लेने के बाद सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में कोविड जांच की गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मेडिकल कॉलेज से पीबीएम हॉस्पिटल और सीएमएचओ को रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार गंगाशहर के मंगलम ग्रीन कॉलोनी के जयपाल 50 वर्ष , वरन्दावन एन्क्लेव की चेतना 12 वर्ष व पवनपुरी के कमलेश 74वर्ष हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तीनों में 12 साल का बच्चा भी शामिल, हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट

pop ronak

सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बताया- कोविड पॉजिटिव में गंगाशहर मंगलम ग्रीन कॉलोनी , जयपुर और रूप सिंह की चक्की के पास ,पवनपुरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। तीनों ने पीबीएम हॉस्पिटल में जांच करवाई थी। इसके बाद कोविड सैंपल लिए गए थे। जांच कोरोना पॉजिटिव होना सामने आया है।दो पुरुष व एक महिला है। एक व्यक्ति की ट्रैवलिंग हिस्ट्री उत्तराखण्ड की यात्रा है।

हेल्थ डिपार्टमेंट एक्टिव मोड पर
इसके साथ ही हेल्थ डिपार्टमेंट एक्टिव मोड पर आ गया है। तीनों कोविड पॉजिटिव के घर और आस-पास के क्षेत्रों से भी सैंपल लिए जा सकते हैं। अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि तीनों को पहले वैक्सीन लगी है या नहीं? नए वेरियेंट में वैक्सीनेट भी चपेट में आ रहे हैं।

ऐसे में सभी को लक्षण मिलने पर कोविड जांच कराने की सलाह दी जा रही है। सीएमएचओ ने बताया किइस वर्ष अबतक 5 पोजेटिव आ चके हैं उनमे एक जोधपुर में भर्ती बीकानेर के एक व्यक्ति को भी कोरोना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *