बुधवार को दाखिल हुए 3 नाम निर्देशन पत्र

mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 1 नवम्बर।
विधानसभा चुनाव 2023 के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कुल तीन प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि नोखा विधानसभा क्षेत्र में एक प्रत्याशी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। नोखा रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नरपत सिंह ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। बीकानेर पूर्व से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नारायण सिंह ने पर्चा दाखिल किया, वहीं श्री डूंगरगढ़ से बीएसपी प्रत्याशी के रूप में तारा सिंह ओड ने नाम निर्देशन दाखिल किया। नाम निर्देशन पत्र 6 नवम्बर तक भरे जा सकेंगे। रविवार को अवकाश रहेगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *