शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयाेग देने वाले समाज के 30 भामाशाहाें का सम्मान रविवार को

मुख्य अथिति सहकारिता मंत्री गाैतम कुमार दक करेंगे समाज के भामाशाहाें का सम्मान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

मुख्य अथिति सहकारिता मंत्री गाैतम कुमार दक करेंगे समाज के भामाशाहाें का सम्मान

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 13 जनवरी। जैन महासभा, बीकानेर द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सामाजिक सरोकारों में सहयोग देने वाले सकल जैन समाज के 30 भामाशाहाें का सम्मान रविवार काे किया जाएगा।

pop ronak
BC opening

गंगाशहर स्थित आशीर्वाद भवन में हाेने वाले समाराेह की तैयारियाें काे लेकर महासभा के पदाधिकारियाें की बैठक हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियाें काे अलग-अलग जिम्मेदारियां साैंपी गई। महासभा के अध्यक्ष विनोद बाफना ने बताया कि भामाशाह सम्मान समारोह में राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक मुख्य अतिथि हाेंगे। यह समाज के लिए गर्व का विषय है कि समाज का प्रदेश सरकार में प्रतिनिधित्व मिला है।

मंत्री बनने के बाद पहली बार आ रहे दक का जैन महासभा की तरफ से विशेष स्वागत किया जाएगा। महामंत्री मेघराज बोथरा ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी हाे चुकी है। सकल जैन समाज के सभी भामाशाहाें का एक ही मंच पर पहली बार हाे रहे इस आयोजन में शामिल हाेने के लिए प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्साें में रहने वाले लाेग भी शामिल हाेने के लिए बीकानेर पहुंच चुके हैं।

शहर के गणमान्य नागरिकाें काे भी इस आयोजन में सहभागी बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक में पूर्व अध्यक्ष इंद्रमल सुराणा, जयचंद लाल डागा, जैन लूणकरण छाजेड़, महामंत्री मेघराज बोथरा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन बद्धानी, जसकरण छाजेड़, दिलीप कातेला, जतन संचेती, विजय बाफना, आदि शामिल हुए।

दक तुलसी समाधि स्थल जाएंगे, दर्शन करेंगे

महासभा अध्यक्ष विनाेद बाफना ने बताया कि सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक रविवार को बीकानेर आएंगे। सुबह 10.30 बजे गंगाशहर स्थित आशीर्वाद भवन में भामाशाह सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के आचार्य तुलसी समाधि स्थल नैतिकता के शक्तिपीठ गंगाशहर जाएंगे। इसके बाद हंसा गेस्ट हाउस में सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे। वहीं जीतो बीकानेर चेप्टर के महावीर रांका द्वारा सम्मान व स्वागत किया जायेगा। वहां से 2 बजे सोनगिरी कुआं के पास अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन और माहेश्वरी समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ मुलाकात करेंगे। वहां दर्शन करने के बाद दाेपहर 3.15 बजे नोखा , नागौर होते हुए चित्तौड़गढ़ (डूंगला) के लिए प्रस्थान करेंगे।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *