व्यापार उद्योग मंडल में अध्यक्ष पद हेतु 4 नामांकन प्राप्त क्या फिर होगा घमासान

कल से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में ‘चिल्ड्रन फेस्टिवल-आजू गूजा’ का आगाज
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 24 जनवरी। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के नये अध्यक्ष के लिए अनेक व्यापारी चाहतें हैं कि चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो ताकि बीकानेर का नाम पुरे प्रदेश में हो सके। वर्षों से गुटबाजी के चलते मंडल राजनीति का अड्डा बनकर रह गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अब भी नये अध्यक्ष के चुनाव के लिये शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। अध्यक्ष पद हेतु 4 उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए है। अध्यक्ष पद हेतु मनमोहन कल्याणी, महावीर पुरोहित, जुगल राठी व रवि पुरोहित ने नाम निर्देशन पत्र निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत किया है । गुरूवार को जारी अंतिम मतदाता सूची के उपरान्त 392 मतदाता नये अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। उप रजिस्ट्रार कैलाश चंद्र सैनी ने बताया कि 25 जनवरी को प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच उपरांत वैध नाम निर्देशन पत्रों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

pop ronak

उम्मीदवार 27 जनवरी को शाम 4 बजे तक नाम वापसी कर सकेंगे तथा 28 जनवरी को आवश्यक हुआ तो सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक माडर्न मार्केट स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में मतदान होगा तत्पश्चात मतगणना कर अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *