श्री शिव प्रताप बजाज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया

श्री शिव प्रताप बजाज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे दर्शक
  • प्रतिभावान विद्यार्थी हुए पुरस्कृत तथा भामाशाहों का हुआ सम्मान

उदयरामसर\बीकानेर ,24 जनवरी। श्री शिव प्रताप बजाज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, उदयरामसर में वार्षिक उत्सव का आयोजन शाला प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती संतोष देवी यादव द्वारा मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष उपसरपंच हेमंत सिंह यादव ने विद्यालय के शैक्षणिक, सह शैक्षणिक एवं भौतिक विकास की प्रशंसा करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्र हित में गांव के किसी भी राजकीय विद्यालय में संसाधनों की कमी नहीं आने देंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में पीईईओ उदयरामसर मुकेश यादव, बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय गोदारा, पूर्व प्रधानाध्यापक एवं एसएमसी अध्यक्ष वीर किशन सिंह यादव ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रधानाचार्य रतन लाल छलाणी ने स्वागत करते हुए विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यालय में वर्ष भर में हुए विकास कार्यों के बारे में बताते हुए सभी भामाशाहों के प्रति आभार व्यक्त किया। भामाशाहो व पूर्व अध्यापकों का सम्मान किया गया। विद्यालय के 167 विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्थ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। उप सरपंच हेमंत सिंह यादव ने विद्यालय को 15 कम्प्यूटर मय युपीएस व प्रिन्टर तथा वाटरकूलर व आरो सहित प्याऊ व दो बड़ी अलमारी देने की घोषणा की। आभार ज्ञापन अध्यापक अनिल यादव द्वारा किया गया। वार्षिक उत्सव के इस भव्य आयोजन में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, अभिभावकों सहित अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक अविनाश आशिया तथा सुनैना ने किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *