गुरुवार, 23 नवम्बर देश दुनिया के 41 खास समाचार

31 दिसम्बर देश दुनिया के 41 खास समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
कार्तिक कृष्ण पक्ष देव उठनी – एकादशी
===============================
===
1 आज ब्रज में पीएम मोदी, कई सौगात की आस, श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन को भी जाएंगे प्रधानमंत्री।
2 ‘आइए, साथ मिलकर नया राजस्थान बनाएं’, जोरदार प्रचार के बीच PM मोदी का राजस्थानियों को पत्र।
3 राजस्थान में आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, बीजेपी और कांग्रेस समेत सभी दलों ने झोंकी ताकत।
4 ‘आतंकवाद हम सभी के लिए अस्वीकार्य’, G20 virtual Summit में बोले PM Modi- पश्चिम एशिया में अस्थिरता चिंता का विषय।
5 राहुल गांधी ने राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “वे दो भारत बनाना चाहते हैं। एक तरफ अडानीवाला भारत है और दूसरी तरफ सच्चा हिंदुस्तान, भारत माता है, जहां लोग कड़ी मेहनत करते हैं, 24 घंटे खून-पसीना बहाते हैं। हम दो भारत नहीं चाहते।” उन्होंने कहा कि अगर राजस्थान में कांग्रेस सरकार दोबारा सत्ता में आती है तो सबसे पहले जातीय जनगणना कराएगी।
6 राजस्थान में बोले अमित शाह , भारत के लिए राहु और केतु है कांग्रेस और गांधी परिवार।
7 राजस्थान के देवगढ़ में आज आ रहे हैं PM मोदी, शाह जयपुर में तो नड्डा का रहेगा तेलंगाना में प्रोग्राम।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

8 राहुल ने कहा- जेब काटने मोदी, अडाणी, शाह आते हैं; मोदी बोले- जो कांग्रेस परिवार के खिलाफ बोला,वो मरा।
9 जब केरल में रिवाज बदला तो राजस्थान में क्यों नहीं बदलेगा, हम 156 सीटों की तरफ बढ़ रहे’, गहलोत बोले।
10 राजेश पायलट की खुन्नस बेटे पर निकाल रही कांग्रेस’, PM मोदी के दावे पर सचिन का पलटवार- ‘मेरे पापा जीवन भर कांग्रेसी रहे हैं।
11 सचिन पायलट मे कहा, ‘मुझे अपनी पार्टी और लोगों की चिंता है और मुझे यकीन है कि वे मेरे भविष्य का अच्छे से ख्याल रखेंगे।
12 पनौती ने हरवा दिया… पीएम मोदी के खिलाफ बयान दे घिरे राहुल गांधी, चुनाव आयोग पहुंची BJP; ऐक्शन की मांग।
13 कांग्रेस या बीजेपी.. हनुमान बेनीवाल इस बार किसका बिगाड़ेंगे सियासी समीकरण।
14 बीजेपी ने बदला सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैकग्राउंड पोस्टर, राम मंदिर उद्घाटन की तारीख के साथ लगाई तस्वीर।
15 नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों की कुर्की पर खड़गे बोले, कांग्रेस डरने वाली नहीं है। 16 शिवसेना विधायकों की अयोग्यता मामले की सुनवाई का दूसरा दिन, उद्धव-शिंदे गुट के वकील और नेता पहुंचे, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर स्पीकर लगातार सुनवाई कर रहे।
17 उत्तरकाशी में लास्ट स्टेज में रेस्क्यू,10 मीटर का फासला बाकी, एंबुलेंस तैनात, कुछ घंटों में बाहर आएंगे मजदूर।
18 आज देवउठनी एकादशी, शादियों का सीजन शुरू, इस साल 12 मुहूर्त, वसंत पंचमी-अक्षय तृतीया पर नहीं होंगी शादियां।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

19 मात्र 350 रुपए के लिए 16 साल के लड़के ने 60 बार चाकू से गोदा, लाश पर नाचा।
20 नीदरलैंड में इस्लाम विरोधी गीर्ट विल्‍डर्स हो सकते हैं अगले पीएम, एग्जिट पोल में मिली बड़ी जीत, नूपुर शर्मा का भी कर चुके समर्थन
21 टेक्निशियन टीम के साथ पहुंचे वीके सिंह, थोड़ी देर में आएंगे CM धामी।
22 IND v AUS: विशाखापट्टन में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, किसे मिलेगा फायदा ?
23 पहले तेल, अब प्लेन: भारत के जिगरी यार के सामने क्यों गिड़गिड़ा रहा पाक।
24 पंजाब के कपूरथला में निहंग सिखों ने पुलिस कर्मियों पर की फायरिंग, एक जवान की मौत, 3 घायल
25 महुआ की वजह से सभी सांसदों पर सख्ती? अब खुद करना होगा लॉगिन, बदले नियम।
26 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में कहां टिकती है टीम इंडिया? देखिए क्या कहते हैं पुराने रिकॉर्ड।
27 डीपफेक पर नकेल कसने की तैयारी, सरकार ने बुलाई सोशल मीडिया कंपनियों के साथ मीटिंग।
28 उत्तराखंड टनल में फंसे 15 मजदूरों के एयरलिफ्ट की तैयारी, मेडिकल फिट होते ही देहरादून से रांची लाएगी हेमंत सरकार।

29 सर्द हवाओं के साथ गिरने लगा पारा, राजस्थान में बदला मौसम, बारिश का भी अलर्ट।
30 रात में हलवाई, दिन में ‘इंस्पेक्टर’… दिल्ली पुलिस के नाम पर ठगने निकला शख्स गिरफ्तार।
31 नई महामारी का खतरा! चीन के अंदर बच्चों में फैल रही रहस्यमयी बीमारी, स्कूल बंद करने की तैयारी।
32 ऑर्डर की 300 रुपये की लिपस्टिक, आखिर में गंवा दिए एक लाख, ना करें ये गलती।
33 पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल…तनाव से दूर रहने के लिए करें प्रयास।
34 विवाद खड़ा करने वालों को नसीहत, देखिए शमी का PAK को जवाब।
35 खुलेआम मंच से पुलिस को धमकी, फिर बेकाबू हुए जूनियर ओवैसी।
36 बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला तो भाजपा को केंद्र से हटा देंगे – लालू प्रसाद यादव।
37 दिल्ली की अदालत ने सीबीआई मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत दिसंबर 22 तक बढ़ाई।
38 म्यांमार से लगी मणिपुर की सीमा पर हो रही कड़ी चौकसी – मुख्यमंत्री
39 अमेरिका ने आपराधिक सांठगांठ पर कुछ इनपुट साझा किए, यह दोनों देशों के लिए चिंता का विषय है – विदेश मंत्रालय
40 एफबीआई नियाग्रा फॉल्स के पास यूएस-कनाडा पुल पर वाहन विस्फोट हमले की कर रही जांच।
41 भाजपा दो भारत बनाने की कर रही कोशिश – राहुल गांधी
==============================
सोना – 207= 61,018
चांदी – 523 = 72,781

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *