
मदुरै, 31 अक्टूबर । (अशोक जीरावला जैन) तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ कन्या मंडल की ओर से 28 अक्टूबर को स्थानीय तेरापंथ सभा भवन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कन्याओं ने सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के साथ किया गया। प्रतियोगिता में केट्टी चोपड़ा, पलक संकलेचा, कृशा लोढ़ा एवं अविका चोपड़ा ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कन्या मंडल प्रभारी लता कोठारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।



प्रतियोगिता में अविका चोपड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिभागी कन्याओं को सहभागिता पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम की संयोजिका केट्टी चोपड़ा तथा सह-संयोजिका पलक संकलेचा रहीं। कार्यक्रम के अंत में केट्टी चोपड़ा ने आभार ज्ञापन किया। उक्त जानकारी कन्या मंडल प्रभारी लता कोठारी ने दी।

