हेमंत सोरेन गिरफ्तार, चंपई सोरेन को झारखंड की कमान

हेमंत सोरेन गिरफ्तार, चंपई सोरेन झारखंड के नये मुख्यमंत्री
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

 

43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा, राज्यपाल से कहा- विधायक बाहर खड़े हैं, गिनती कर लें

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रांची , 31 जनवरी। हेमंत सोरेन को ED ने अरेस्ट कर लिया है। अब झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे। उन्हें महागठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इधर, ED की हिरासत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। यहां से ED उन्हें गिरफ्तार करके अपने दफ्तर ले गई है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बताया जाता है कि पुराने सीएम हाउस में ED उन्हें हाउस अरेस्ट करेगी। साथ ही हेमंत सोरेन को सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इधर, हेमंत सोरेन से पहले महागठबंधन के विधायक राजभवन पहुंचे थे, लेकिन विधायकों को 5 मिनट बाद ही बाहर कर दिया गया। सभी विधायकों ने राजभवन के बाहर हंगामा किया। वो मांग कर रहे हैं कि चंपई सोरेन को आज रात में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाए। बाद में विधायक दल के प्रतिनिधियों को बुलाया गया।

चंपई सोरेन झारखंड के नये मुख्यमंत्री

राजभवन से बाहर निकलकर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगिर आलम ने कहा कि हमने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। राज्यपाल से मांग की है कि विधायक बाहर खड़े हैं, चाहें तो गिनती कर लें। इस पर राज्यपाल ने कहा कि पत्र पढ़ रहा हूं। बुलावा जल्द भेजूंगा।

7 अधिकारियों की टीम दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस पहुंची थी। इससे पहले 20 जनवरी को ED ने साढ़े सात घंटे सोरेन से पूछताछ की थी। रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही ED ऑफिस, राजभवन और CM आवास के आसपास धारा 144 अनिश्चितकाल तक के लिए बढ़ा दी गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *