शनिवार, 13 जनवरी देश दुनिया के 43 खास समाचार

shreecreates
QUICK ZAPS

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
पौष शुक्ल पक्ष द्वितीय
=============================
1 मोदी बोले- 22 जनवरी तक मंदिरों की सफाई करें, नासिक-मुंबई में पीएम मोदी का रोड शो किया, कहा- अटल सेतु विकसित भारत की तस्वीर है।
2 पीएम मोदी ने देश के सबसे लंबे सी-ब्रिज का उद्घाटन किया, 21.8 KM लंबा ब्रिज मुंबई-नवी मुंबई को जोड़ेगा; 2 घंटे का सफर 20 मिनट में पूरा होगा।
3 अटल सेतु की विशेषताएं,21.8 किमी लंबा है अटल सेतु,17,840 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है,2016 के दिसंबर माह में रखी थी आधारशिला,16.5 किमी समुद्र पर तो 5.5 किमी जमीन पर बना।
4 मोदी आज बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, चंपारण के बेतिया में पहली रैली करेंगे; झारखंड भी जाएंगे
5 नियति ने तय किया मंदिर निर्माण, अयोध्या कार्यक्रम से खुश आडवाणी; पीएम मोदी को बताया भगवान का चुना भक्त।
6 राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की जगह बदली, इम्फाल की जगह अब थौबुल से शुरू होगी, मणिपुर सरकार की शर्तों की वजह से बदलाव।
7 लोकसभा चुनाव 2024: इंडिया गठबंधन की अहम बैठक आज, सीट बंटवारे और संयोजक के नाम पर चर्चा की उम्मीद।
8 महात्मा गांधी महान रणनीतिकार थे, समय से बहुत आगे की सोचते थे’, किताब के विमोचन पर बोले अजीत डोभाल।
9 मॉरिशस में हिंदू धर्म के लोगों को 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा प्रसारण देखने और अनुष्ठान करने आदि करने के लिए दो घंटे के ब्रेक की छूट दी जाएगी।
10 प्राण प्रतिष्ठा उत्सव : आलोक कुमार बोले- हमने सबको बुलावा भेजा है, अब जो आए उसका स्वागत …जो न आए उसकी इच्छा।
11 प्राण प्रतिष्ठा पर शंकराचार्यों के रुख के खिलाफ वैष्णव अखाड़ा, महंत बोले- वे मर्यादा में रहें; दो शंकराचार्यों ने कहा था- कार्यक्रम में नहीं जाएंगे।
12 आगामी 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू ! दिया गया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता।
13 साढ़े 7 साल बाद मिला वायुसेना के विमान का मलबा, बंगाल की खाड़ी में 3.4 किलोमीटर की गहराई में ढूंढा गया, 29 लोग सवार थे।
14 राजस्थान: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP की पहली बैठक, वसुंधरा राजे ने बनाई दूरी।
15 राजस्थान के सीएम भजनलाल के शहर में डकैती, दिनदहाड़े बैंक लूटकर भागे आरोपी।
16 खुदरा महंगाई दर चार महीने के उच्चतम स्तर पर, दिसंबर में 5.69% पर पहुंची।
17 कोहरा कर रहा परेशान : 500 विमानों की उड़ान पर असर, 200 से अधिक ट्रेनें बार-बार रुकने पर मजबूर, घंटों की देरी।
18 इंग्लैंड-इंडिया सीरीज…पहले 2 टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ध्रुव जुरेल और आवेश खान नया चेहरा; मोहम्मद शमी का नाम नहीं।
19 सत्ता के अहंकार में चूर शहंशाह, जमीनी हकीकत से बहुत दूर’, राहुल गांधी का बीजेपी पर वार।
20 राहुल गांधी ने आगे कहा कि अन्याय की इस आंधी में न्याय की लौ जलाए रखने के लिए मेरे साथ करोड़ों युवा ‘न्याय योद्धा’ स्वामी विवेकानंद जी की शिक्षा से प्रेरणा ले कर, न्याय का हक मिलने तक, इस संघर्ष में शामिल हो रहे हैं. सत्य जीतेगा, न्याय होगा!  बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होगी।
21 अबतक 700 शवों का पोस्टमार्टम करने वाली संतोषी को मिला राम मंदिर का आमंत्रण।
22आईटी शेयरों में खरीदारी के बदौलत भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को शानदार तेजी के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स-निफ्टी ऐतिहासिक हाई पर हुआ क्लोज।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

23 राजस्थान समेत 4 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट, सीकर में 0° पारा; उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी संभव, कोहरे के चलते दिल्ली में 39 ट्रेनें लेट।
24 शराब घोटाले में ED ने केजरीवाल को भेजा चौथा समन, 18 को बुलाया।
25 पंजाब में नहीं होगा गठबंधन, AAP-कांग्रेस के बीच दिल्ली में बन गई बात।
26 जब मालदीव की मुस्लिम MP ने भारतीय PM को कहा था बड़े भैया, लगे थे ठहाके।
27 कड़ाके की ठंड ने कंपकंपाया, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार।
28 PAK के खिलाफ T20I सीरीज के बीच NZ के स्क्वॉड में इस खिलाड़ी की एंट्री
29 गंगासागर जा रहे UP के 3 साधुओं को लड़कियों से छेड़छाड़ के संदेह में बंगाल में भीड़ ने पीटा। पुलिस ने दखलंदाजी करके साधुओं को गंगासागर के लिए रवाना किया।
30 मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट की ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग।
31 सावधान! गलन भरी ठंड में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट, बारिश के भी आसार।
32 दिघा से सुधरेगी ठाणे स्टेशन की दशा, खारकोपर से उरण तक भी ट्रेनों की शुरुआत।
33 राम आएंगे… अयोध्या में 16 से फिल्मी रामलीला, बाबा विश्वनाथ भी बनेंगे साक्षी।
​34 अरे! गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ तो गोली मार दी, लखनऊ में फायरिंग का वीडियो वायरल, इलाके में पुलिस तैनात।
35 टॉमहॉक मिसाइल, रीपर ड्रोन… हूतियों पर अमेरिका और ब्रिटेन इन हथियारों से कर रहे हमला।
36 I.N.D.I.A गठबंधन बैठक – आखिर दूर-दूर क्यों हैं ममता? आज बैठक में नहीं आएंगी।
37 मैं रामकाज में गिलहरी, बस ताला खुलवाने में छोटा सा योगदान किया, उमेश पांडेय ने याद किया 1986 का वो किस्सा।
38 कोहरे ने Vande Bharat को भी नहीं बख्शा, अन्य ट्रेनों का भी हाल जानें।
39 दोषियों को जेल में होना ही चाहिए, बिलकिस केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने इंसाफ की आस को मजबूती दी है।
40 यूपी समेत 4 राज्यों में कोल्ड वेव का रेड अलर्ट:18 राज्यों में छाया कोहरा, हरियाणा के बालसमंद में 0.4°C पर पहुंचा पारा।
41 ED ने अरविंद केजरीवाल को चौथा समन भेजा:18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया; दिल्ली CM तीसरे समन पर भी पेश नहीं हुए थे।
42 महाराष्ट्र के बीड में नेशनल हाईवे पर कंटेनर-पिकअप की टक्कर, 4 लोगों की मौत।
43 लगभग 166 साल पहले दीवार पर कोयले से लिखा गया ‘राम-राम’:राममंदिर के लिए 1858 में दर्ज हुई पहली FIR; निहंग सिंह ने मुक्त कराया था मंदिर।
======

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *