बेटी की शादी के बाद मां को उसके ससुराल में दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए- सुमन नाहटा

मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी विषय पर कायर्शाला आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी विषय पर कायर्शाला आयोजित

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंगाशहर , 12 जनवरी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में बीकानेर संभाग स्तरीय कार्यशाला मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी का आयोजन 12 जनवरी 2024, शुक्रवार को शासनश्री साध्वी श्री शशिरेखा एवं साध्वी श्री ललित कला जी के सानिध्य में आशीर्वाद भवन में गंगाशहर महिला मंडल द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम सरिता डागा व उनकी टीम का अभिनंदन उपस्थित बीकानेर संभाग के सभी अध्यक्ष- मंत्री के साथ गंगाशहर महिला मंडल के पदाधिकारियों ने स्वागत तिलक व माला पहनाकर किया। स्वागत गीत का मधुर संगान श्रीमती गुलाबी महनोत ने किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरिता डागा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार मंत्र द्वारा साध्वी श्री जी ने किया।प्रेरणा गीत का संगान राष्ट्रीय कार्यकारिणी एव बहनों द्वारा किया गया। हारमोनियम की धुन पर प्रिया पारख, कविता चोपड़ा, मंजू आंचलिया, मधु छाजेड़, अनुपम सेठिया ने मंगलाचरण गीत प्रस्तुत किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

गंगाशहर महिला मंडल अध्यक्ष संजू लालाणी ने अपने स्वागत भाषण में सभी बहनों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सुमन नाहटा, उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी भूरा, राष्ट्रीय सदस्य नीरू पुगलिया, प्रीति घोषल, अलका बैद, ममता रांका उपस्थिति रही। मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी कार्यशाला के लोगों का अनावरण किया गया।साध्वी प्रमुखा श्री के संदेश का वाचन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ममता रांका द्वारा किया गया।


मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी विषय पर कायर्शाला को साध्वीश्री जी मिला सान्निध्य

साध्वी श्री शशिरेखा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला मंडल भी अपने आप में एक परिवार है हमें वहां भी आपसी प्रेम व सामंजस्य रखना चाहिए तथा संगठित रहना चाहिए। हर कार्य में जागरूकता रखनी चाहिए।

साध्वी श्री ललित कला जी ने अपने वक्तव्य में कहानी सुनाकर कहा कि कल्याणकारी नारी स्वयं अपने परिवार की जिम्मेवारी रखती हैं। सबको कलहकारी बनने की बजाय कल्याणकारी बनने की प्रेरणा दी। साध्वी कान्त प्रभा जी ने गीतिका के द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

आपणी समझ हास्य परिसंवाद द्वारा रेणु बाफना, प्रेम बोथरा, सुनीता पुगलिया, सीमा बोथरा, बिंदु छाजेड़ ने सास बहू में सामंजस्य, बेटा-बेटी की समानता को दर्शाया।

राष्ट्रीय अध्यक्षा सरिता डागा ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं संस्कारों पर कार्य करती है। कार्य को निष्ठापूर्वक करें। कार्य की निष्पति अच्छे से करने के लिए हमें धैर्य, प्रेम, सामंजस्य रखना चाहिए।

कन्या मंडल गंगाशहर द्वारा सास बहू और साजिश कार्यक्रम द्वारा एक महिला के दिन भर घर की जिम्मेवारीयों को किस तरह सास बहू मिलकर निभाते हैं,तथा बेटे को अपनी जिम्मेदारी का एहसास दिलाते हैं। इसमें मुदिता डाकलिया, प्रिया संचेती, गरिमा महनोत , मुस्कान सिंघी, शीतल नाहर, सोनाली भूरा, सुरभि आंचलिया ने भाग लिया।

राष्ट्रीय महामंत्री नीतू ओस्तवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नारी अच्छी पत्नी दोस्त बहन बहू सब रोल निभा लेती है लेकिन स्वयं को भूल जाती है हमें 99 क्लब का हिस्सा नहीं बना है खुशी जहां मिले उसे पकड़ना है भविष्य के लिए वेट नहीं करना वर्तमान में जीकर हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। आप की अदालत की प्रस्तुति शारदा डागा, सुप्रिया राखेचा, भारती दफ्तरी, अंकिता सेठिया, कविता चौपड़ा, हर्षिता लालानी, सुनीता डोसी द्वारा किया। जिसके अंतर्गत परिवार की बहू किस तरह अपने परिवार को संयुक्त रखने के लिए कोर्ट तक पहुंच जाती हैं और अपने परिवार को टुटने से बचाती हैं, दर्शाया गया।

अभातेममं की उपाध्यक्ष सुमन नाहटा ने शानदार भाषण में कहा कि मां को अपनी बेटी को अच्छे संस्कार देने चाहिए व उसकी हर गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी के बाद मां को उसके ससुराल में दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए। बेटी का घर कैसे बेस उसका ही प्रयास करें। नाहटा ने सब बहनों को सतर्क रहकर अपनी बेटी को समझदारी से हर कार्य में निपुण बनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि यदि सक्षम बहू चाहिए तो हमें ध्यान हमारी बेटी पर देना होगा तभी हम समाज में बदलाव ला सकेंगे, और परिवार की महत्ता सबको समझा पाएंगे।

प्रथम सत्र का आभार देते हुए गंगाशहर महिला मंडल मंत्री मीनाक्षी आंचलिया ने सभी संस्थाओं, कार्यकर्ताओं का आभार किया तथा कार्यकारिणी बहनों ने आभार गीतिका की प्रस्तुति दी।

द्वितीय सत्र में सर्वप्रथम गंगाणे का गौरव वीडियो के द्वारा प्रस्तुति दी गई जिसमें गंगाशहर का इतिहास दिखाया गया। तत्पश्चात बीकानेर, भीनासर, कालू, लूणकरणसर, उदासर, जोरावरपुरा, डुंगरगढ़, मोमासर, नोखा, देशनोक आदि क्षेत्रों से आई बहनों द्वारा दी गई परिवार की महत्ता को बताने वाली छोटी -छोटी प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्षा सुमन नाहटा का दिल्ली भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष बनने पर उनका अभिनंदन गंगाशहर मंडल संरक्षिका शारदा डागा ने कविता के द्वारा किया तथा मंडल पदाधिकारियों ने पताका पहना कर सम्मान किया।

गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संकल्प पात्र व फीड बैक भेंट करते हुए टीम

गंगाशहर महिला मंडल द्वारा 6 बेंच और 10 डस्टबिन वितरण किए गए। गंगाशहर महिला मंडल द्वारा 1,25,000 रुपए अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संचालित भावना चौके में भेंट दिए गए।

राष्ट्रीय टीम द्वारा गंगाशहर मंडल को सफल आयोजन हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया तथा सभी उपस्थित संभाग को प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।कार्यशाला में आर्थिक सौजन्य लालाणी परिवार द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम में तेरापंथ महासभा के संरक्षक जैन लूणकरण छाजेड़ , तेरापंथी सभा, गंगाशहर के अध्यक्ष अमरचंद सोनी, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान से अध्यक्ष हंसराज डागा, मंत्री दीपक आंचलिया , तेरापंथी सभा के सहमंत्री पवन छाजेड़, अभातेयुप के सदस्य पीयूष लुणिया, ललित राखेचा, विजेन्द्र छाजेड़, गंगाशहर तेयुप अध्यक्ष अरुण नाहटा, जैन महासभा के अध्यक्ष विनोद बाफना, तेरापंथ न्यास के ट्रस्टी , किशोर मंडल से विशाल सेठिया आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यशाला में लगभग 400 महिलाओं की उपस्तिथि रही।

मनोरंजन हेतु कन्याओं ने विभिन्न तरह के games और सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया। प्रथम सत्र का संचालन रेखा चौरड़िया एवम द्वितीय सत्र का संचालन मीनाक्षी आंचलिया द्वारा किया गया।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *