सोमवार,25 मार्च देश दुनिया के 43 विशेष समाचार

26 जुलाई देश दुनिया के 43 खास समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा ,धुरंडी की हार्दिक शुभकामनाएं
=============================
1 भाजपा की पांचवीं लिस्ट में 111 नाम, मंडी से कंगना रनोट, मेरठ से अरुण गोविल चुनाव लड़ेंगे; संदेशखाली की पीड़ित को भी टिकट।
2 सेलेब्स और पाला बदलकर आए नेताओं पर दांव, बागी-बड़बोले सांसदों से किनारा… BJP की पांचवीं लिस्ट की बड़ी बातें।
3 चुनावी रंग और चटख: वरुण गांधी के नाम पर कयास और अटकलों पर लगा विराम, पीलीभीत सीट से जितिन लड़ेंगे चुनाव।
4 भाजपा ने जारी की UP के उम्मीदवारों की सूची, वरुण गांधी का टिकट कटा; मां मेनका पर भरोसा कायम।
5 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका; नवीन जिंदल भाजपा में शामिल,नवीन जिंदल और रणजीत चौटाला दोनों को BJP ने बनाया उम्मीदवार, घंटेभर पहले हुए थे पार्टी में शामिल।
6 भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी हुई है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर कार सर्विस के लिए दिल्ली के गोविंदपुरी गया था. 19 मार्च को ही सर्विस सेंटर से ही फॉर्च्यूनर कार चोरी हो गई. ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की है. पुलिस कार की तलाश में जुटी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

7 राजनाथ बोले- PoK की जनता भारत में विलय चाहती है, हमें हमला करने की जरूरत नहीं, वो खुद ही भारत में आ जाएगा।
8 बिहार-मंत्री अश्विनी चौबे के साथ भाजपा ने दो सांसदों का टिकट काटा; महिला शून्य, जाति का ख्याल रखा।
9 ‘हर भाषा में आतंकी का मतलब आतंकी ही होगा, कोई इसका बचाव ना करे’, सिंगापुर में बोले जयशंकर।
10 जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में ABVP को झटका, चारों सीटों पर लेफ्ट ने मारी बाजी।
11 कांग्रेस ने जयपुर लोकसभा सीट से बदला उम्मीदवार, सुनील शर्मा के स्थान पर प्रताप सिंह खाचरियावास को मैदान में उतारा।
12 महाकाल में फूलों की होली हुई, अयोध्या में रामलला की पहली होली पर जुटे भक्त, आज गुजिया-खीर का लगेगा भोग।
13 राजस्थान ने लखनऊ को 20 रन से हराया, सैमसन की नाबाद 82 रन की पारी; पूरन-राहुल की फिफ्टी भी LSG को नहीं जिता सकी।
14 रोमांचक मुकाबले में गुजरात की जीत, गिल की अगुवाई में टीम ने मुंबई को छह रन से हराया।
15 भाजपा की पांचवीं लिस्ट में , पूर्व एयरफोर्स चीफ भदौरिया को टिकट मिला ; पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कटा।
16 केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रैली करेगा I.N.D.I.A ब्लॉक, रामलीला मैदान में 31 मार्च को होगा आयोजन; जेल से सरकारी कामकाज कर रहे केजरीवाल।

pop ronak

17अमेठी और रायबरेली सीट पर सस्पेंस बढ़ा, दोनों सीटों पर राहुल-प्रियंका उतरेंगे या फिर कोई और; अभी तक तय नहीं।
18 ‘देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ…’, प्रियंका गांधी ने चुनावी बॉन्ड को लेकर BJP पर दागे सवाल।
19 बॉर्डर पर होली: लेह में रक्षामंत्री ने जवानों को लगाया रंग, कहा- लद्दाख भारत के शौर्य और पराक्रम की राजधानी।
20 कर्नाटक सरकार की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कहा- हमारी पानी की किल्लत दूर करने के लिए केंद्र को फंड रिलीज करने का निर्देश दें।
21 BJP से कब तक दूर रहेंगे मुसलमान? मोदी सरकार अभी कई कार्यकालों तक रहेगी…’, पार्टी प्रत्याशी अब्दुल सलाम ने कही बड़ी बात।
22 क्या हनुमान बेनीवाल के ‘चक्रव्यूह’ में फंस गई ज्योति मिर्धा ? नागौर लोकसभा सीट का बेनीवाल कांग्रेस गठबंधन से बिगड़ सकता है समीकरण।
23 लोकसभा चुनाव के लिए जदयू ने 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, दो सांसद का टिकट कटा.
24 दर्दनाक: युपी मेरठ में चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, तेज धमाके के साथ कमरे में लगी आग, चार बच्चों की मौत, पति-पत्नी घायल।
25 अखिलेश का खेल बिगाड़ने पर अपने ही तुले, आठ महीने में चार साथी छूटे।
26 कोटा से ओम बिरला के खिलाफ प्रहलाद गुंजल, कांग्रेस ने जारी की लिस्ट।
27 विवादित बोल पर दिग्गजों को भी नहीं छोड़ा, भाजपा से अब इनको झटका।
28 कोई खेले रेल में कोई खेले जेल में.. मनोज तिवारी का केजरीवाल पर तंज
29 भारत माता की जय का नारा मुस्लिम ने दिया, क्या संघ इसे त्यागेगा: विजयन

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

30 क्रिकेटरों ने भी खेली होली, शॉ की सेल्फी वायरल; ब्रावो ने मचाई धूम
31 भस्म आरती के समय उड़ा गुलाल और भड़क गई आग, महाकाल मंदिर हादसे का CCTV
32 तापसी ने मैथियस के साथ रचाई गुपचुप शादी,उदयपुर में इन सेलेब्स के सामने लिए फेरे।
33 महाकाल मंदिर की घटना को पीएम मोदी ने पीड़ादायक बताया, कहा: घायलों को हरसंभव मदद दी जा रही है।
34 नवीन जिंदल के भाजपा में शामिल होने पर जयराम रमेश ने कहा- ‘पीएम मोदी कांग्रेस को भ्रष्टाचार मुक्त बना रहे हैं।
35 होली के रंग में रंगा देश, पीएम मोदी-गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं।
36 जेएनयू में सभी पदों पर वाम दलों की जीत, 30 साल बाद मिला पहला दलित अध्यक्ष।
37 सीएम विजयन का बयान, चुनावी बॉण्ड से ध्यान भटकाने के लिए केजरीवाल की गिरफ्तारी की गई।
38 दिल्ली में न करें यातायात का उल्लंघन, पुलिस ने होली पर दिए ये सख्त निर्देश।
39 के. के. मुहम्मद का बड़ा बयान,भोजशाला सरस्वती मंदिर था लेकिन दोनों पक्षों को अदालत के फैसले का पालन करना चाहिए।
40 उज्जैन के महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, भस्म आरती के दौरान लगी आग, 13 पुजारी झुलसे।
41 तालिबान के स्कूल बैन से निराश अफ़ग़ानिस्तान की लड़कियों को अब क्या हैं उम्मीदें ?
42 कंगना रनौट को बीजेपी ने दिया टिकट, एक नज़र उनकी कामयाबी से लेकर विवादों तक।
43 पहले मुक़ाबले में एक बार फिर हारी मुंबई लेकिन नतीजे से ज़्यादा चर्चा इन लम्हों की।
==============================

vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *