शनिवार , 03 अगस्त देश दुनिया के 43 विशेष समाचार

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्दशी
===============

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

1 पीएम मोदी द्वारा कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें सम्मेलन का उद्घाटन; 65 साल बाद भारत में हो रहा आयोजन।
2 बंगाल से यूपी तक होंगे हाई-स्पीड कॉरिडोर, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इससे जुड़ी आठ परियोजनाओं को दी मंजूरी।
3 जयपुर में ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, 300 नशे के इंजेक्शन की खेप पकड़ी।
4 जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाएंगे चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, विधानसभा चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा।
5 बीते पांच सालों में 8.34 लाख भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में दिए आंकड़े।
6 जम्मू: आठ सूत्रीय सुरक्षा मैट्रिक्स से होगा आतंक पर सटीक प्रहार, आतंकियों का अब छिपना होगा मुश्किल।
7 ‘वायनाड में 100 से ज्यादा घर बनाएगी कांग्रेस’, भूस्खलन पीड़ितों से मिलने के बाद राहुल गांधी का बड़ा ऐलान।

pop ronak
kaosa

8 मुंबई: ‘लाड़ली बहिन योजना’ चुनावी जुमला नहीं, स्थायी योजना है, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप।
9 हालात और भयावह होंगे: जलवायु परिवर्तन ने बदला बारिश का पैटर्न, अरब सागर के गर्म होने से बादल बनने में इजाफा।
10 जलवायु परिवर्तन दुनिया भर में बारिश के पैटर्न को और अधिक अस्थिर व असामान्य बना रहा है। बारिश में बदलाव का असर वायनाड जिले में देखा जा सकता है, जहां अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन की घटनाओं में 300 से अधिक लोगों की जान चली गई है।
11 इजरायल और ईरान में बढ़ते तनाव से भारत भी नहीं रहा अछूता, एयर इंडिया ने कैंसिल कीं तेल अवीव की सभी फ्लाइट।
12 भारत-श्रीलंका पहला वनडे टाई, असलंका ने 3 विकेट लेकर पलटा मैच; 15 गेंद पर 1 रन नहीं बना सकी इंडिया; रोहित की फिफ्टी।
13 शटलर लक्ष्य सेन ओलिंपिक मेडल से एक जीत दूर, सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने, हॉकी में भारत ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया।
14 कमला हैरिस डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनीं; वर्चुअल रोल कॉल में भारी समर्थन के बाद हुआ एलान।

15 मिडिल ईस्ट में युद्धपोत और लड़ाकू विमान तैनात करेगा अमेरिका, इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद लिया फैसला।
16 चीन में भी तांडव कर रही थी कोचिंग इंडस्ट्री, शी ने रातोंरात हेकड़ी निकाल दी। क्या मोदी करना चाहेंगे ?
17 पाकिस्तान को मिली आखिरी ‘आसमानी आंख’, भारत कोसों पीछे, इतना जरूरी क्यों है AWACS?
18 लखनऊ के फेमस होटल में फांसी के फंदे पर लटके मिले कपल, मौके से सुसाइड नोट बरामद।
19 एयरटेल के मुखिया सुनिया मित्तल की सैलरी कितनी? इंक्रीमेंट हिला देने वाला
20 भगवान राम के अस्तित्व का… स्टालिन के मंत्री के बयान से भड़की बीजेपी, तमिलनाडु में फिर हिंदू विरोधी अभियान।
21 चुनाव परिणाम के दिन 4 जून को BJP रह गई होती बहुत पीछे… किन आंकड़ों का हवाला दे कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल ?
22 हिट एंड रन, क्या केजरीवाल पैटर्न की पॉलिटिक्स पर चल पड़े हैं राहुल गांधी?
23 विराट और गौतम गंभीर जीत से पहले ही जश्न मनाने लगे थे, फिर एक झटके में उतर गया चेहरा।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

24 मध्य प्रदेश के रीवा में बड़ा हादसा, मकान की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत। 25 IND vs SL: भारत-श्रीलंका वनडे टाई पर छूटा, लेकिन फिर भी नहीं हुआ सुपर ओवर, जानिए क्या कहता है ICC का नियम।
26 दिलेरी इसी का नाम है! गुफा, जंगल और पहाड़…सब पार कर मासूमों को बचा लाए जांबाज।
27 ओलंपिक खेलों के इतिहास में कब-कब हुआ है आतंकी हमला, फ्रांस में भी हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसी।
28 भारतीय उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में हारी। 29 जब धरा का धरा रह गया था अजय देवगन का स्टारडम, उनकी ये 7 फिल्में तरस गई थीं ऑडियंस के लिए।
30 चंडीगढ़ कोर्ट में फायरिंग, पंजाब के पूर्व AIG ने दामाद को गोलियों से भूना।
31 पश्चिम बंगाल कांग्रेस में अधीर रंजन चौधरी की जगह क्या कोई ले पाएगा?
32 अमेरिका: माउई में जंगल की आग से प्रभावित लोगों को मिलेगा 4 अरब डॉलर का मुआवज़ा।
33 मनु भाकर के पेरिस ओलंपिक में प्रदर्शन पर क्या बोले उनके माता-पिता।
34 पेरिस ओलंपिक: महिला बॉक्सिंग विवाद में अब तक हमें क्या पता है और क्या नहीं?
35 निशांत देव: ओलंपिक मेडल से एक कदम दूर, वो वक्त जब बॉक्सर पर आइसक्रीम पड़ गई थी भारी।
36 नज़ूल ज़मीन से जुड़ा बिल क्या है, जिसके ख़िलाफ़ योगी सरकार के विधायक ही विरोध में उतरे।
37 मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में तीसरा मेडल जीतने से चूकीं पर पहले ही रच चुकी हैं इतिहास।
38 शुभांशु शुक्ला जो नासा के मिशन के ज़रिए अंतरिक्ष में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे।
39 रात 2 बजे फटा बादल और… कैसे एक परिवार के 16 लोगों को बहा ले गया पानी, सुनिए महिला से खौफनाक मंजर।
40 कानपुर में स्टंटबाज ने मां-बेटी को कुचला, एक की मौत तो दूसरी लड़ रही जिंदगी की जंग।
41 झारखंड : रांची में तीन दिन में तीन हत्याएं; अपराधियों ने नेता, वकील और पुलिस अधिकारी की जान ली।
42 हिमाचल प्रदेश : श्रीखण्ड महादेव के पास टूटा ग्लेशियर-फटा बादल, तबाह हुआ गांव; 3 दर्जन लोग लापता
43 सबसे बड़े युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति’ में दुनिया को अपनी ताकत दिखाएगी भारतीय वायुसेना।
==============================

mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *