करीब बीस लोगों ने दुकान मालिक और उसके बेटे को पीटा, वारदात के बाद बाजार रहा बंद

करीब बीस लोगों ने दुकान मालिक और उसके बेटे को पीटा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

श्री गंगानगर , 3 अगस्त। जिले के गांव चूनावढ़ में शनिवार को कुछ लोगों ने एक दुकान में घुसकर दुकान मालिक और उसके बेटे से मारपीट की। इससे दुकान मालिक और उसके बेटे को चोटें आई। आरोपियों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। अचानक हुए हमले से चूनावढ़ के मुख्य बाजार में दहशत का माहौल हो गया। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। दुकानदारों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद कर दी और थाने पहुंच गए। इन लोगों के घटना पर रोष जताने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पीड़ित श्यामलाल पुत्र नंदलाल गुंबर की ओर से दर्ज मामले में कहा गया कि उसकी दुकान नवीन जनरल स्टोर चूनावढ़ के मुख्य बाजार में है। शनिवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे वह अपने बेटे नीरज के साथ दुकान में बैठा था। इसी दौरान राजेश चुघ पुत्र रघुवीर चुघ, दीपक चुघ, सौम्या जौहर, सैफी जौहर, साजन गाबा, मुकेश कुमार उर्फ बबलू, सुरेश कुमार उर्फ काली, रवींद्र चुूघ, तरसेमसिंह और दस बारह अन्य लोग आए और उससे व उसके बेटे नीरज तथा दुकान में मौजूद एक अन्य से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दुकान पर आए ग्राहक कुलदीप सिंह पर भी आरोपियों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी वारदात के बाद मौके से भाग गए। इन लोगों ने दुकान के गल्ले में रखे तीन लाख रुपए भी चुरा लिए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

ऑडियो रिकॉर्डिंग हुई थी वायरल
श्यामलाल की ओर से दर्ज मामले में कहा गया है कि गांव से जुड़े कुछ सोशल मीडिया ग्रुपों में शुक्रवार रात ही एक ऑडियो वायरल हुआ था। श्यामलाल का आरोप है कि घटना में शामिल सुरेश कुमार उर्फ काली ने एक दिन पहले ही एक ऑडियो गांव के ग्रुपों में वायरल किया था। इसमें नीरज को पीटने की धमकी दी गई थी। इसके अलावा आरोपियों ने गांव के कुछ लोगों को भी फोन पर इसी तरह की बात कही थी।

ग्रामीणों ने किया बाजार बंद
घटना के बाद गांव चूनावढ़ के दुकानदारों ने दुकानें बंद की और सभी लोग चूनावढ़ थाने पहुंचे। इन लोगों ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करते हुए रोष जताया। इसके बाद पुलिस ने करीब नौ नामजद लोगों सहित बीस से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *