रविवार , 01 जून 2025 देश दुनिया के 44 खास समाचार

सोमवर , 8 सितम्बर देश दुनिया के 44 खास समाचार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष षष्ठी
==========================
1 ऑपरेशन शील्ड: जम्मू-कश्मीर, गुजरात समेत 6 राज्यों में मॉक ड्रिल, पाकिस्तान से सटे राज्यों में ब्लैक आउट, एयर स्ट्राइक की ड्रिल पूरी।
2 भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को पाकिस्तान के साथ हाल के संघर्ष में लड़ाकू विमानों के नुकसान की बात स्वीकार की। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से छह भारतीय विमानों को मार गिराने के दावे को ‘बिल्कुल गलत’ बताया है।
3 लड़ाकू विमान का गिरना महत्वपूर्ण बात नहीं है, बल्कि महत्वपूर्ण है कि वे क्यों गिरे- पाकिस्तान के ‘दावों’ को खारिज कर बोले CDS जनरल अनिल चौहान।
4 दुश्मन की किसी भी हरकत से निपटने की तैयारी, पाक सीमा से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल; ब्लैकआउट भी हुआ।
5 देश को गुमराह किया, कारगिल समिति जैसा कदम उठाएगी सरकार? CSD के ‘खुलासे’ पर कांग्रेस हमलावर।
6 गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बंगाल दौरे पर, स्थानीय नेता उत्साहित; कहा- अगले साल यहां भाजपा सरकार बनेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

7 भारतीय रेल से सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है,अब वंदे भारत एक्सप्रेस का मजा दिन के उजाले में नहीं, बल्कि रात के सफर में भी किया जा सकेगा, रेलवे मंत्रालय ने ऐलान किया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में देशभर में 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू करने की योजना बनाई है।
8 ईटी नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस ट्रेनों को बनाने का जिम्मा BEML कंपनी को सौंपा गया है,और इस साल के अंत तक इन्हें पटरियों पर उतारने की योजना है, हालांकि,आखिर मुहर रेलवे बोर्ड लगाएगा, मंत्रालय चाहता है कि तकनीक और सुविधा के लिहाज से ये ट्रेनें वर्ल्ड क्लास हो और यात्रियों को किसी भी तरह की कमी महसूस ना हो।
9 कोरोना की दस्तक! देश में 3,395 एक्टिव केस, सबसे ज्यादा केरल में, 24 घंटे में 4 की मौत।
10 तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस की 24 रुपए कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1 जून से 1723.50 रुपये होगी।
11 ‘छोटे नोटों के प्रचलन को बढ़ावा दे रही मोदी सरकार’, निर्मला सीतारमण बोली- डिजिटल लेनदेन को बढावा देना उद्देश्य।
12 दिल्ली की रेखा सरकार के 100 दिन पूरे, CM बोलीं- खुद को आम आदमी बताने वाले सत्ता के लालच में आ गए।
13 कर्नाटक में तंबाकू पर सख्ती; खरीदने की उम्र 18 से बढ़ाकर हुई 21 साल, सार्वजनिक जगहों पर खाने पर रोक।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

14 अयोध्या आएंगे दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के पिता, रामलला के करेंगे दर्शन।
15 भारत के हाथ से निकला मिस वर्ल्ड का ताज, टॉप 8 से बाहर हुईं नंदिनी गुप्ता,थाईलैंड की Opal Suchata बनीं मिस वर्ल्ड 2025
16 क्वालिफायर-2 में आज MI Vs PBKS, प्लेऑफ में पहली बार होगा सामना, जीतने वाली टीम फाइनल में RCB से भिड़ेगी।
17 जल्द ही UPI-ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून से मिल सकती है नई सुविधा, इससे जरूरत के समय तुरंत पैसा निकाल सकेंगे।
18 वीकेंड में रॉकेट बनी ‘भूल चूक माफ’, शनिवार को ऑडियंस ने जमकर बरसाया प्यार।
19 नेपाल में बारिश से बिहार की 3 नदियां उफान पर, असम में लैंडस्लाइड से 5, अरुणाचल में 9 की मौत; मिजोरम-सिक्कम में कई घर ढहे।
20 ट्रम्प ने स्टील-एल्यूमीनियम पर टैरिफ 25% से 50% किया, ₹39 हजार करोड़ के भारतीय एक्सपोर्ट पर संकट, US में मार्केट हिस्सेदारी को भी खतरा।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

21 हमें सिंगापुर से CDS के बोलने का इंतजार क्यों करना पड़ा… कांग्रेस ने केंद्र से पूछा सवाल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासत तेज।
22 अब ललितपुर में 30 साल के प्रेमी संग फरार हुईं सासू मां, चारों बहुओं के गहने भी साथ लेती गईं!
23 चीन के लिए बांग्लादेश की ‘मैंगो डिप्लोमेसी’ की मिठास, क्यों है खास ?
24 किसी को भी जीवन लेने का अधिकार नहीं’, बकरीद पर कुर्बानी को लेकर क्या बोले बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री।
25 पाकिस्तान को प्रोपेगेंडा युद्ध में जीत दे दी… CDS जनरल अनिल चौहान के इंटरव्यू पर भड़के दिग्गज एक्सपर्ट।
26 ममता दीदी का कार्यकाल 2026 में होने वाला है खत्म, BJP बंगाल में बनाएगी अगली सरकार’, अमित शाह ने भरी हुंकार।
27 बार-बार ‘वृंदावन के ब्रज’ का चक्‍कर क्‍यों लगाते हैं तेज प्रताप यादव? सोशल मीडिया पर तैर रहा ये दावा।

28 मुंबई-पंजाब मैच में बारिश बनेगी विलेन, अगर धुल गया क्वालिफायर 2 तो कौन सी टीम मारेगी फाइनल में एंट्री?
29 एक हाथ में भाभी का कटा सिर, दूसरे हाथ में चाकू, जिसने देखा सूख गए प्राण, क्यों आई ये नौबत ?
30 मिनिमम बैलेंस पर अब नहीं कटेगा पैसा, इस Bank ने दिया ग्राहकों को तोहफा।
31’कुछ जयचंद जैसे लालची लोग…’ पार्टी-परिवार से निकालने जाने पर तेज प्रताप यादव ने तोड़ी चुप्पी।
32 North Sikkim में संकट, तेज बहाव में टूटा फिडांग बेली ब्रिज, तीस्ता नदी ने तोड़ा जिंदगी का पुल।
33 ऑपरेशन सिंदूर: भारत के जवाबी हमले का खुलकर खुलासा, पाकिस्तान को इस तरह दी गई मात।
34 क्यों Raid 2 में नहीं नजर आईं Ileana D’Cruz? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा।

35 ‘दीदी अगर हिम्मत है तो…’, कोलकाता पहुंच अमित शाह ने ममता बनर्जी को दिया चैलेंज।
36 पहलगाम अटैक के मास्टरमाइंड ने कबूला, भारत के हमले में साथी के परखच्चे उड़ गए।
37 दिल्ली-NCR में तेज आंधी और बारिश से बदला मौसम; 76 की स्पीड से चली हवाएं।
38 यह नहीं हो सकता, क्वॉलीफायर-2 से पहले रोहित शर्मा का विपक्षी टीम को करारा जवाब।
39 रूस 9 घंटों तक बरसाता रहा मिसाइल, 12 यूक्रेनी सैनिक मारे; 5 शहरों में तबाही।
40 किसी को सताना ठीक नहीं; शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी को कंगना ने बताया गलत।
41  राजधानी में मौसम बदला: दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट, अगले एक घंटे में तेज बारिश और आंधी की संभावना।
42 लद्दाख में एवलांच से पहाड़ पर उठा बर्फ का गुबार, बन गया डरावना मंजर। 43 CCTV: आग का गोला बनी बाइक, चपेट में आए आसपास खड़े वाहन।
44 सेना तो तुम ले सकते हो, लेकिन कृष्ण को नहीं’, अब तेज प्रताप का इमोशनल कार्ड, तेजस्वी को दिया आशीर्वाद।
====================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *